शिमला: हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू के दौरान सभी जिलों में आवश्यक सेवाओं एवं दुकानें खुली रखने के लिए अलग-अलग समयसारिणी तय की गई है. इस कर्फ्यू के दौरान किराना, दूध और सब्जियों की दुकानें कुछ घंटों के लिए खुली रहेंगी.
कर्फ्यू के दौरान ढील के समय की हर जिला की समयसारिणी
- शिमला सुबह 8 बजे से 11 बजे तक.
- कांगड़ा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक.
- मंडी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक.
- किन्नौर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक.
- सोलन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक.
- चंबा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक.
- सिरमौर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक.
- कुल्लू सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक.
- हमीरपुर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक.
- ऊना सुबह 7 बजे से 10 बजे तक.
- बिलासपुर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक.
ये भी पढ़ें: Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान मिल्क फेडरेशन लोगों तक पहुंचाएगा दूध