ETV Bharat / state

Himachal Cabinet Expansion: राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने ली मंत्री पद की शपथ

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Dec 12, 2023, 5:03 PM IST

Updated : Dec 12, 2023, 6:09 PM IST

राजभवन में राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे. पढें पूरी खबर..

HIMACHAL CABINET EXPANSION
राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने ली मंत्री पद की शपथ

शिमला : लंबे इंतजार के बाद ही सही हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है. मंगलवार को हिमाचल के राजभवन में हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया भी मौजूद रहे.

राजेश धर्माणी बिलासपुर जिले की घुमारवीं विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक बने हैं. जबकि यादविंद्र गोमा कांगड़ा जिले की जयसिंह पुर सीट से दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं. गौरतलब है कि जल्द ही दोनों मंत्रियों को विभाग दिए जाएंगे और इसके लिए मौजूदा मंत्रियों के कुछ विभाग बदले और कम करके यादविंद्र गोमा और राजेश धर्माणी को दिए जाएंगे.

Ministro Rajesh Dharmani
एनआईटी हमीरपुर से पास आउट हैं राजेश धर्माणी

सुक्खू कैबिनेट में कौन-कौन है- सुखविंदर सुक्खू की कैबिनेट में मुख्यमंत्री को मिलाकर अब 11 मंत्री हो गए हैं. पिछले साल कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 11 दिसंबर 2022 को सबसे पहले मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली थी. जिसके करीब एक महीने बाद 8 जनवरी 2023 को 7 विधायकों को सुक्खू कैबिनेट में जगह मिली थी. जिसमें हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह और अनिरुद्ध सिंह का नाम शामिल है.

Ministro Yadavendra Goma
कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं यादवेंद्र गोमा

साल 2023 में पूरे साल कैबिनेट विस्तार की चर्चा होती रही और सरकार बनने के ठीक एक साल बाद सुक्खू कैबिनेट में दो और मंत्रियों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही सुक्खू कैबिनेट में 11 मंत्री हो गए हैं हालांकि अभी भी एक मंत्री पद खाली है.

ये भी पढ़ें: जयराम ठाकुर का तंज, राहुल-प्रियंका को भी लगा जश्न जैसा कुछ नहीं, इसलिए किया एक साल की रैली से किनारा

Last Updated : Dec 12, 2023, 6:09 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.