ETV Bharat / state

पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर चंडीगढ़ में ले रहे स्वास्थ्य लाभ, सेहत में हो रहा सुधार

पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सुंदरनगर ठाकुर रूप सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में उपचार ले रहे हैं. रूप सिंह ठाकुर ने अपने शुभचिंतकों और प्रदेश की जनता के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश साझा किया है. उन्होंने कहा कि वह दिन-प्रतिदिन बेहतर व स्वस्थ महसूस कर रहे हैं.

author img

By

Published : Oct 2, 2020, 12:51 PM IST

पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर
पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर

सुंदरनगर/मंडी: पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक सुंदरनगर ठाकुर रूप सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में उपचार ले रहे हैं. रूप सिंह ठाकुर ने अपने शुभचिंतकों और प्रदेश की जनता के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश साझा किया है.

ठाकुर रूप सिंह ने कहा कि पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व उपचार के लिए स्वेच्छा से चंडीगढ़ में निजी अस्पताल आए हैं, जिससे वह दिन-प्रतिदिन बेहतर व स्वस्थ महसूस कर रहे हैं.

पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर

ठाकुर रूप सिंह ने पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट व अपनी जांच करवाने का निवदेन किया है. पूर्व विधायक ने अस्पताल से अपने संदेश में कहा कि वह सुंदरनगर, प्रदेश की जनता व शुभचिंतकों का उनके आशीर्वाद और प्रार्थना भरे संदेशों के लिए अपने एवं अपने परिवार की तरफ से आभार व धन्यवाद करते हैं.

रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर ने कहा कि उनके पिता कोरोना पॉजिटिव जरूर हैं, लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ हैं. वह फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.