ETV Bharat / state

PM मोदी के जन्मदिन पर करसोग भाजपा मंडल ने मरीजों को बांटे फल - BJP circle karsog

करसोग भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया. इस अवसर पर भाजपमंडल, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल करसोग में मरीजों को फल बांटे और कुशलक्षेम जाना.

karsog
karsog
author img

By

Published : Sep 17, 2020, 9:55 PM IST

करसोग: जिला के करसोग भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया. इस अवसर पर भाजपमंडल, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और कुशलक्षेम जाना.

यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा मंडल ने करसोग के कई स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया. भाजपा मंडल ने बताया कि मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर करसोग में एक सप्ताह तक सफाई अभियान जारी रहेगा.

वीडियो.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की भी कामना की. भाजपा मंडल ने नरेंद्र मोदी की जनकल्याण की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाए जाने का भी संकल्प लिया ताकि समाज के हर वर्ग तक केंद्र सरकार की जनकल्याण की योजनाओं की जानकारी पहुंच सके और जरूरतमंद लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सके.

करसोग महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबिता ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर करसोग के सिविल अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए. उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा मंडल, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा. उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की भी कामना की.

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आम लोगों का कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है. इस मौके पर भाजपा करसोग मंडल उपाध्यक्ष केसर सिंह, नवीन गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, अमीचन्द, सीमा गुप्ता, पम्मी वर्मा, तारा वर्मा व बबिता ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

पढ़ें: मंत्री वीरेंद्र कंवर 18 व 19 सितंबर को करेंगे नाचन विधानसभा का दौरा, देंगे करोड़ों की सौगात

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.