धर्मशाला: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कल सुबह 7 बजे पंजाब बॉर्डर से होते हुए हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी जहां पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत जोड़ो यात्रा का हिमाचल पहुंचने पर स्वागत करेंगे. यह भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में 23 किलोमीटर तक पदयात्रा करेगी. जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री भी भाग लेंगे. इसके उपरांत राहुल गांधी इंदौरा के मलोट क्षेत्र में जनसभा को भी संबोधित करेंगे और अपना संदेश इस जनसभा के माध्यम से उपस्थित लोगों को देंगे.
इस भारत जोड़ो यात्रा को सफल करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कल शाम को ही नूरपुर पहुंच गए थे और नूरपुर पहुंचने के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला तुरंत इंदौरा के लिए रवाना हो गया जहां पर मुख्यमंत्री के मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को भी जाना. वहीं, आज भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से भी बैठक की और किस तरह से इस भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाया जा सकता है इसको लेकर भी चर्चा की. वहीं, आज शाम तक कांग्रेस के सभी नेता अगर बात करे तो जैसे प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य, धनीराम शांडिल सहित तमाम नेता नूरपुर पहुंच जाएंगे.
इस यात्रा को 23 किलोमीटर तक जाना है इस दौरान किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी किस तरह से पीने की पानी की व्यवस्था रहेगी इस सभी पहलुओं पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर ली है और बकायदा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है, ताकि जब यह भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश करेगी तो किसी भी तरह की कोई कमी ना रह जाए. वहीं, जिला कांगड़ा से भी समस्त कार्यकर्ता भी आज शाम को नूरपुर में एकत्रित होने वाले हैं और किस तरह से कल आयोजित होने वाली राहुल गांधी की जनसभा को किस तरह से सफल बनाना है इस पर भी चर्चा की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध, पंजाब पुलिस महानिरीक्षक बोले- सुरक्षा में कोई चूक नहीं