ETV Bharat / state

BJP के मुख्यमंत्रियों ने कभी नहीं उठाए भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे, कांग्रेस उपाध्यक्ष ने लगाए भाजपा पर आरोप

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने बिलासपुर में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा सत्तासीन हुई है, तब भाजपा मुख्यमंत्रियों ने भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे कभी पूरे नहीं किए.

author img

By

Published : Feb 22, 2019, 10:03 AM IST

पत्रकार वार्ता के दौरान राम लाल ठाकुर

बिलासपुरः कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने बिलासपुर में भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा सत्तासीन हुई है, तब भाजपा मुख्यमंत्रियों ने भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे कभी पूरे नहीं किए.

ram lal thakur
पत्रकार वार्ता के दौरान राम लाल ठाकुर

राम लाल ठाकुर ने कहा कि भाखड़ा विस्थापितों के मुद्दे को लेकर मात्र सपने दिखाए हैं, जो धरातल में कभी भी पूरे नहीं हुए हैं. उन्होंने भाखड़ा विस्थापितों की अधिकत्तर समस्याओं को हल करने का श्रेय पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को दिया है. इसके अलावा उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर बिना आधार के तथ्यहीन ब्यानबाजी करने का आरोप लगाया है.

पत्रकार वार्ता के दौरान राम लाल ठाकुर

इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा पर स्वार्थ सिद्धि के लिए कांग्रेस पार्टी को अनाप-शनाप बयानबाजी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी के कारण ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में पहचान बनाई है.

राम लाल ठाकुर ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने मात्र उन्ही कार्यों की घोषणाएं व उद्घाटन किए हैं, जो पूर्व में कांग्रेस ने पाइपलाइन में डाले थे. वहीं उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से मांग की है कि जो उनके द्वारा आरंभ किए कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्रदेश भाजपा सरकार शीघ्र पूरा करे.

 महिला सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन हमीरपुर की अनूठी पहल,  महिला मंडलों में होंगे यह बदलाव
हमीरपुर. 
जिला प्रशासन हमीरपुर  महिला सशक्तिकरण के लिए अनूठी पहल की है। इससे अब जिले में चल रहे महिला मंडलों में बड़ा बदलाव होगा।  अब  जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए महिला मंडलों  में सशक्त स्त्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे, इन केंद्रों पर ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें उपयोगी प्रशिक्षण देकर सशक्त किया जाएगा। ये केंद्र किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता तथा आत्मसम्मान बढ़ाने के विषयों पर भी जागरूक करेंगे।   यह जानकारी जिला परिषद के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने वीरवार को जिला परिषद भवन के सभागार में तीन दिवसीय पंचायती राज की नवनिर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला के समापन पर बतौर मुख्यातिथि दी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचली गृहिणी सुविधा योजना भी आरंभ की गई है इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना से छूट गए परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण तथा बच्चों के बौद्विक विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। बेटियों की शिक्षा तथा उनके व्यक्तित्व विकास के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सही कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
  इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिव्या ज्योति पटियाल ने महिला एवं बच्चों के सरंक्षण के लिए कानून बारे जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिक्षक सतीश शुक्ला ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।  इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ने सरेड़ी पंचायत की प्रधान कुसुम लता द्वारा 14 वें वित्तायोग की 89 प्रतिशत राशि पंचायत में विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए सम्मानित भी किया गया।   
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.