ETV Bharat / city

43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, दिल्ली की टीम ने मारी बाजी - All India Civil Service Kabaddi Competition news

राजधानी में आयोजित 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया गया. प्रतियोगिता में भारत के लगभग सभी राज्यों के सिविल सचिवालय, केन्द्रीय सचिवालय, संघीय क्षेत्रों की लगभग 40 टीमों के 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया है.

डिजाइन फोटो
author img

By

Published : Nov 19, 2019, 11:26 PM IST

शिमला: राजधानी में आयोजित 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया गया. इसी बीच हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकान्त बाल्दी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे.

बता दें कि 43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता में भारत के लगभग सभी राज्यों के सिविल सचिवालय, केन्द्रीय सचिवालय, संघीय क्षेत्रों की लगभग 40 टीमों के 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया है. प्रतियोगिता में केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली की टीम ने पहला स्थान, आरएसबी चेन्नई ने दूसरा और हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया.

वीडियो

मुख्य सचिव श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि भारत के इस प्राचीनतम खेल को एशिया ओलंपिक में भारत द्वारा ही इसका शुभारंभ करवाया गया है. उन्होंने बताया कि 40 साल के बाद इस खेल की मेजबानी करने का अवसर हिमाचल प्रदेश सचिवालय खेल नियंत्रण बोर्ड को मिला है.

Intro:

 राजधानी  शिमला में आयोजित  43वीं अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब   केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली की टीम ने जीता है ! वही आर.एस.बी. चेन्नई उप-विजेता जबकि हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम तीसरे स्थान पर रही।  उधर  महिला वर्ग में आर.एस.बी. जयपुर विजेता, हिमाचल प्रदेश सचिवालय की टीम उप-विजेता तथा महाराष्ट्र सिविल सचिवालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। मंगलवार  को प्रतियोगिता का समापन मुख्य सचिव व हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकान्त बाल्दी ने किया। Body:मुख्य सचिव ने कहा कि कबड्डी खेल देश के अन्य प्रदेशों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का पुराना व प्रचलित खेल है। उन्होंने कहा कि भारत के इस प्राचीनतम खेल को एशियाड ओलंपिक में भारत द्वारा ही इसका शुभारम्भ करवाया गया है।उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग सभी राज्यों के सिविल सचिवालय, केन्द्रीय सचिवालय, संघीय क्षेत्रों की लगभग 40 टीमों के 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारतीय प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों के अन्तराल के बाद इस खेल की मेजबानी करने का अवसर हिमाचल प्रदेश सचिवालय खेल नियंत्रण बोर्ड को मिला है, जो अत्यन्त गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व प्रदेश की अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी  पूजा ठाकुर ने किया, यह हमारे लिए अत्यन्त हर्ष की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।Conclusion:

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.