ETV Bharat / city

मंडी भाजपा ने MP सुरेश कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दी बधाई

शिमला लोकसभा सीट से सांसद सुरेश कश्यप को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मंडी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है.

author img

By

Published : Jul 24, 2020, 2:26 PM IST

Mandi
मंडी

मंडी: लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिला के भाजपा मंडल में खुशी की लहर है. भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सांसद सुरेश कश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

भाजपा मंडला अध्यक्ष मनीष कपूर ने कहा कि सुरेश कश्यप के लंबे राजनैतिक अनुभव और कुशल नेतृत्व से प्रदेश की भाजपा पार्टी को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित हैं. ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार प्रकट किया है.

बता दें कि सांसद सुरेश कश्यप से पहले डॉ. राजीव बिंदल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कथित तौर पर हुए घोटाले के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंदल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने किया पौधारोपण, लोगों से की ये अपील

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.