ETV Bharat / city

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: मंडी में भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस, वाजपेयी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प

author img

By

Published : Dec 25, 2021, 2:05 PM IST

25 दिसंबर यानि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की (Atal Bihari Vajpayee Jayanti ) जयंती है. भाजपा इस दिन को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मना रही है. मंडी में भी सुशासन दिवस के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए (BJP pays tribute to Atal Vajpayee) उनके योगदान को याद किया.

BJP pays tribute to Atal Vajpayee
मंडी में भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

मंडी: पूरे देश में आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary) मनाई जा रही है. इस दिन को भाजपा पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मना रही है. मंडी में भी सुशासन दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उनकी 97वीं जयंती (BJP pays tribute to Atal Vajpayee) मनाई.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि (Suresh Kashyap on atal vajpayee) आज के दिन को भाजपा पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मना रही है. जिसके चलते विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी एक नेता, कवि (atal bihari vajpayee poetry) और जनता के दिलों में राज करने के साथ-साथ कई गुणों के धनी व्यक्तित्व रहे हैं. जिनके कार्यों और जनता के साथ जुड़ी (atal bihari vajpayee political carrier) उनकी भावनाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी को अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पथ पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए.

वीडियो

वहीं, इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंडी जोनल अस्पताल में शुरू किए गए सफाई अभियान (Cleanliness drive in Mandi Hospital) में भी भाग लिया. इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नगर निगम मंडी के महापौर दिपाली जसवाल, उप महापौर विरेंद्र भट्ट, पार्षद गण, जिला अध्यक्ष भाजपा रणवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष मुनिश कपूर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, पंकज शर्मा, प्रशांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: जयंती विशेष: देवभूमि में सदा अटल रहेंगी अटल स्मृतियां, भारत रत्न वाजपेयी को था हिमाचल से खास लगाव

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.