कुल्लू: दिल्ली में मंगलवार को केंद्र सरकार के वन पर्यावरण मंत्रालय ने साल 2019 में देश भर में वन आवरण बढ़ाने की समीक्षा की थी. इसमें वन मंत्रालय ने पाया कि साल 2019 मे देश भर में वन आवरण बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश आगे रहा है.
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि साल 2018 में प्रदेश में वन आवरण का दायरा 15433 स्क्वायर किलोमीटर था जो साल 2019 में 350 स्क्वेयर किलोमीटर बढ़ा है. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी है. गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के देश भर में किए गए वन आवरण को बढ़ाने को लेकर सर्वे में केरल व हिमाचल प्रदेश पहले पायदान पर रहा है.
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भी वन आवरण को बढ़ाने के लिए जयराम सरकार काफी गंभीर है और समय-समय पर पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. वन मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी पूरे प्रदेश में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा और लोगों को पौधरोपण व पेड़ पौधों को बचाने के बारे में भी एक मुहिम चलाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: उपलब्धि : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सफल संचालन के लिए हिमाचल प्रदेश को प्रथम पुरस्कार
ये भी पढ़ें: हिमाचल 2020: चुनौतियों के पहाड़ पर कैसी रहेगी विकास की रफ्तार और सियासत की चाल