ETV Bharat / state

यमुनानगर में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने दिया धरना, जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन - सर्व कर्मचारी संघ प्रदर्शन यमुनानगर

यमुनानगर में सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा.

Sarva karmchari sangh protest for demands in Yamunanagar
यमुनानगर में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ का 4 घंटे का धरना
author img

By

Published : Feb 26, 2021, 4:59 PM IST

यमुनानगर: सर्व कर्मचारी संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है. वहीं शुक्रवार को सेंटर बॉडी की कॉल पर यमुनानगर के सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारी जिला मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए और अनाज मंडी गेट पर 4 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया. उसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा.

यमुनानगर में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ का 4 घंटे का धरना

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हालांकि सरकार ने कर्मचारियों की कुछ मांगे मानी है, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जा रहा. दूसरी तरफ देश और प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है. केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ नए कृषि कानून लागू कर किसानों को मारने का काम किया है. जिसका वे विरोध करते हैं. सरकार को चाहिए कि वे हर वर्ग के बारे में सोचें.

ये भी पढ़ें: अनोखा विरोध प्रदर्शन: किसान ने पहले अपनी फसल काटी, फिर खेत में सिर के बल किया योग

फिलहाल देखना होगा कि सर्व कर्मचारी संघ के इस प्रदर्शन के बाद सौपे गए मांग पत्र पर सरकार गौर फरमाएगी या नहीं. क्योंकि इससे पहले भी सर्व कर्मचारी संघ कई बार जिला मुख्यालयों पर और मंत्रियों के घरों का घेराव तक कर चुके हैं और हर बार उन्हें आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.