ETV Bharat / state

सिरसा पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

author img

By

Published : Nov 13, 2020, 8:02 PM IST

सिरसा पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को 'हर घर लक्ष्मी' अभियान चलाकर महिलाओं को इसके बारे में जानकारी दी.

Police made people aware about womens safety in Sirsa
सिरसा पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

सिरसा: एक तरफ जहां लोग अपने घर में लक्ष्मी के आगमन के लिए सजावट और पाठ पूजा करने में व्यस्त दिखे. वहीं जिला पुलिस ने जिले भर में शुक्रवार को 'हर घर लक्ष्मी' के बारे में जागरूकता फैलाते हुए दिवाली मनाई.

इस दौरान महिला पुलिस थाना सिरसा की एसएचओ इंस्पेक्टर सीमा रानी और दुर्गा शक्ति की टीम ने शहर के एकता नगर कॉलोनी, गांव भंबूर व केलनिया सहित अनेक क्षेत्रों का दौरा किया. इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की टीम ने शहर के कुछ घरों में जाकर दिवाली की बधाई दी और उन्हें 'हर घर लक्ष्मी' के बारे में अवगत कराया.

इस बारे में महिला एसएचओ सीमा रानी ने बताया कि महिलाएं दुर्गा शक्ति ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती हैं. जिले की कोई भी महिला अगर उनके पास आकर किसी प्रकार की राय भी लेना चाहे तो उनका स्वागत है. हम सभी साथ मिलकर अपने प्रदेश व देश को और भी बेहतर जगह बना सकते हैं.

वहीं जिला के डबवाली उपमंडल महिला पुलिस थाना की एसएचओ सुनीता रानी ने दुर्गा शक्ति पुलिस टीम के साथ शहर डबवाली और गांव डबवाली के कई घरों में जाकर महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की बधाई दी.

इस अवसर पर डबवाली महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी ने उपस्थित महिलाओं को हर घर लक्ष्मी, महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा और दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में जागरूक किया। पुलिस का 'हर घर लक्ष्मी' अभियान कहता है की हमारे घर की महिलाएं ही लक्ष्मी मां की प्रतीक हैं. सभी को उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए. ताकि घर में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति हो सके.

ये भी पढ़ें:आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 से उद्योगों और आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत- अर्थशास्त्री

पुलिस टीम ने महिलाओं को दुर्गा शक्ति ऐप, महिला पुलिस थाना व महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में जागरूक भी किया. पुलिस ने इस अभियान के दौरान सभी को ये बताया कि सिरसा पुलिस महिलाओं से जुड़कर उनकी मदद करने का सार्थक प्रयास कर रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.