ETV Bharat / state

Udai Bhan on Kuldeep Bishnoi: कुलदीप बिश्नोई की कोई औकात नहीं, चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से हराएगी: उदय भान

author img

By

Published : Aug 3, 2022, 7:32 PM IST

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान (Udai Bhan on Kuldeep Bishnoi) ने पलवल में कुलदीप बिश्नोई पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कुलदीप बिश्नोई पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने 6 विधायकों को नहीं संभाल पाया वो कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की ताकत नहीं रखता है. इसके साथ ही उन्होंने बिश्नोई को नक्कारा बताया है. पढ़ें पूरी खबर...

udai bhan attacks on kuldeep bishnoi
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान का कुलदीप बिश्नोई पर आरोप.

पलवल: कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस से इस्तीफा (Kuldeep Bishnoi Resigns Mla Post) देने के साथ ही प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है. हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान (haryana congress president udai bhan) ने कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे पर ध्यान देते हुए कुलदीप बिश्नोई को पिद्दी (नक्कारा) बताया है. उन्होंने कहा कि जो अपने 6 विधायकों को नहीं संभाल पाया. उसकी क्या औकात है कि कांग्रेस के किसी विधायक को तोड़ ले. कुलदीप बिश्नोई के इसी रवैये के चलते चौधरी भजन लाल के करीबी इससे दूर हुए. कुलदीप बिश्नोई (Congress on Kuldeep Bishnoi) ने आज तक सड़क पर संघर्ष नहीं किया है. केवल विदेशों में जाकर आराम किया है.

उदय भान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक कार्यकर्ता ही कुलदीप बिश्नोई (Udai Bhan on Kuldeep Bishnoi) को हरा सकता है. हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर उदय भान ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी के सभी पदों की घोषणा होगी और बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक नियुक्तियां की जाएंगी.

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान का कुलदीप बिश्नोई पर आरोप. (वीडियो)

इसके साथ ही उदय भान ने कहा कि कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा तिरंगा के लिए बलिदान दिया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी पर निशाना (Udai Bhan on BJP) साधते हुए उन्होंने कहा कि आज वह लोग भी हर घर तिरंगा को बात कर रहे हैं. जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों का साथ दिया. जिनके हेडक्वार्टर पर 55 सालों में तिरंगा नहीं फहराया गया.

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा अलग-अलग गांव से निकलेगी और इन गांव में बढ़ती महंगाई, बढ़ते बेरोजगार, बढ़ते क्राइम को लेकर लोगों के बीच बातें रखी जाएंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन को पूरी तरह से मजबूत करने में लगी हुई है और अगस्त के महीने में ही बूथ स्तर से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के पदों की घोषणा भी कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: कुलदीप बिश्वनोई का हुड्डा को चैलेंज, कहा- दम है तो मेरे खिलाफ लड़कर दिखाओ चुनाव

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.