ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने वेस्टर्न मनी के कार्यालय में चलाई गोलियां, CCTV में कैद वारदात - Haryana Latest News

Kurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र के पिहोवा में तीन अज्ञात हमलावरों ने वेस्टर्न मनी का काम करने वाले दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया. युवकों पर हमले की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.

miscreants Gun fired in kurukshetra
miscreants Gun fired in kurukshetra
author img

By

Published : Mar 30, 2022, 5:45 PM IST

कुरुक्षेत्र: जिले में आपराधिक वारदातों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ताजा मामला कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल से सामने आया है. जहां बुधवार को बदमाशों ने वेस्टर्न मनी के कार्यालय में दो युवक को गोली मार दी. युवकों पर हमले की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक वजीर सिंह और उसके एक अन्य साथी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में तीन अज्ञात हमलावरों ने वेस्टर्न मनी का काम करने वाले वजीर सिंह और उसके एक अन्य साथी पर गोली चला दी. हमलावरों ने वजीर सिंह की गर्दन पर गोली मारी है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. हमले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अंशू सिंगला भी मौके पर पहुंचे और क्राइम सीन का मुआयना किया.

बदमाशों ने वेस्टर्न मनी के कार्यालय में चली गोलियां, गोली लगने से दो घायल

ये भी पढ़ें- यमुनानगर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दर्जनभर बदमाशों ने कार चालक पर किया हमला

पुलिस उपाधीक्षक गुरमेल सिंह ने वारदात को लेकर बताया कि वजीर सिंह वेस्टर्न मनी पर कार्य करता है. वेस्टर्न मनी की दुकान पर अचानक बंदूक के साथ तीन व्यक्ति आए और उन्होंने हाथापाई और जोर जबरदस्ती कर लूटपाट करने का असफल प्रयास किया. वजीर सिंह के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी. हमले की पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी.

हरियाणा की विश्वसनीय खबरों को पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Etv Bharat APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.