ETV Bharat / state

किसानों ने टिकरी बॉर्डर से आसोदा बाईपास तक सफाई अभियान चलाकर मनाई होली

किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर सफाई अभियान चलाकर होली का त्योहार मनाया. किसानों ने खुद मोर्चा संभालते हुए टिकरी बॉर्डर से लेकर आसोदा बाईपास तक सफाई अभियान चालाया.

author img

By

Published : Mar 28, 2021, 9:46 PM IST

farmers celebrated Holi tikri border
farmers celebrated Holi tikri border

झज्जर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर अनोखे ढंग से होली का पर्व मनाया. किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर सफाई अभियान चलाकर होली का त्योहार मनाया. किसानों ने खुद मोर्चा संभालते हुए टिकरी बॉर्डर से लेकर आसोदा बाईपास तक सफाई अभियान चालाया. किसानों ने करीब 13 किलोमीटर तक सफाई की.

इस दौरान किसानों ने कहा कि लंबे समय से प्रशासन ने उनके यहां साफ-सफाई नहीं करवाई है. कई बार अधिकारियों को इस बारे में अवगत भी कराया. बावजूद इसके प्रशासन ने उनके यहां साफ सफाई नहीं कराई है. इसलिए किसानों ने होली के पर्व पर बॉर्डर से लेकर आसोदा बाईपास तक सफाई अभियान चलाया.

किसानों ने टिकरी बॉर्डर से आसोदा बाईपास तक सफाई अभियान चलाकर मनाई होली

ये भी पढ़ें- गोहाना: कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने किया समर्थन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब चार महीनों से दिल्ली से लगती सीमाओं पर डटे हैं. इस दौरान किसानों ने फैसला किया था कि वो होली नहीं मनाएंगे. उन्होंने ये भी फैसला किया था कि होलिका दहन वो किसान बिलों की प्रतियां जलाकर करेंगे. हालांकि किसानों ने टिकरी बॉर्डर पर सफाई अभियान चलाकर होली का त्योहार मनाया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.