ETV Bharat / state

हिसार में सर्व कर्मचारी संघ का प्रदर्शन, सरकार पर लगाया तानाशाही करने का आरोप

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर राज्य सरकार की वादाखिलाफी और तानाशाही रवैया, संवेदनहीनता के कारण सभी उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

author img

By

Published : Sep 11, 2019, 1:06 PM IST

सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा

हिसार: सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठनकर्ता धर्मबीर फौगाट ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की 8 सितंबर को रैली के अंदर कर्मचारी मांगों का समाधान के लिए निमंत्रण पत्र दिया था. लेकिन कल सचिवालय चंडीगढ़ में जिम्मेदारी के साथ उठकर चले जाना, पूरे प्रदेश के कर्मचारियों का अपमान किया गया है.

कर्मचारियों में सरकार के गैर जिम्मेदार व्यवहार से भारी गुस्सा है. सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में राज्य सरकार की वादाखिलाफी और तानाशाही रवैया, संवेदनहीनता के कारण सभी उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. राज्य की बीजेपी सरकार कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है.

सर्व कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

'बड़े आंदोलन की तैयार करेंगे रूपरेखा'
राज्य सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर आम जनता और कर्मचारियों से किए गए वादों को हल नहीं करना चाहती है. जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश का कर्मचारी सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावों में वोट की चोट पहुंचाने का काम करेगा.

उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार कर्मचारियों से किए गए वायदों को तुरंत प्रभाव से समाधान करें. नहीं तो कर्मचारी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे. जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी.

'अशांति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी'

सर्व कर्मचारी संघ ने मांग की है कि जिला कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत और करनाल की तर्ज पर अनुभव के आधार पर डीसी रेट तय किया जाएं. फिल्ड में कार्यरत कच्चे कर्मचारी को अनुभव के आधार पर वेतनमान मिल सके.

उन्होंने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि 12 सितंबर तक हिसार जिला का डीसी रेट अनुभव के आधार पर तय नहीं किया गया तो पूरे जिले का कच्चा कर्मचारी उपायुक्त महोदय के कार्यालय के सामने 13 सितम्बर को सांकेतिक धरना देगा. इस दौरान किसी भी प्रकार की अशांति होगी तो उसके जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

Intro:हरियाणा सरकार की कर्मचारियों से की गई वायदा खिलाफी व तानाशाही के खिलाफ आज सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।Body:सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठनकर्ता धर्मबीर फौगाट ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की 8 सितंबर को रैली के अंदर कर्मचारी मांगों का समाधान के लिए निमंत्रण पत्र दिया था। लेकिन कल सचिवालय चंडीगढ़ में कर्मचारियों से वार्ता ना करके अभद्र व्यवहार के साथ उठकर चले जाना पूरे प्रदेश के कर्मचारियों का अपमान किया गया है।कर्मचारीयों मे सरकार के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से भारी गुस्सा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश में राज्य सरकार की वादाखिलाफी और तानाशाही रवैया व संवेदनहीनता के कारण सभी उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। राज्य की भाजपा सरकार कर्मचारीयो के सवेंधानिक अधिकारो का हनन कर रही हैं। Conclusion:राज्य सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर आम जनता और कर्मचारियों से किए गए वादों को हल नहीं करना चाहती है। जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश का कर्मचारी सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावो मे वोट की चोट पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार कर्मचारियों से किए गए वायदों को तुरंत प्रभाव से समाधान करें। नही तो कर्मचारी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा। जिसकी जिमेवारी हरियाणा सरकार की होगी।
उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की मुख्य मांगों के लिए उपायुक्त महोदय को 13 अगस्त को मांग पत्र सौंपा गया था। लेकिन उपायुक्त महोदय ने अभी तक उस संदर्भ में कर्मचारियों से वार्ता करना मुनासिब नहीं समझा।हिसार का डीसी रेट वर्ष 2019-20 के लिए अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। पूरे प्रदेश में सभी उपायुक्तों द्वारा मौजूदा वर्ष का डीसी रेट बढ़ा दिया गया है। सर्व कर्मचारी संघ ने मांग की है कि जिला कैथल ,कुरुक्षेत्र यमुनानगर, फतेहबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, की तर्ज पर अनुभव के आधार पर डीसी रेट तय किया जाए। फिल्ड में कार्यरत कच्चे कर्मचारी को अनुभव के आधार पर वेतनमान मिल सके। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि 12 सितंबर तक हिसार जिला का डीसी रेट अनुभव के आधार पर तय नहीं किया गया तो पूरे जिले का कच्चा कर्मचारी उपायुक्त महोदय के कार्यालय के सामने 13 सितम्बर को सांकेतिक धरना देगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की अशांति होगी तो उसके जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
बाईट - धर्मबीर फौगाट,राज्य मुख्य संगठनकर्ता,सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.