चंडीगढ़: टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में गुरुवार को भी भारतीय एथलीटों से मेडल की उम्मीद हैं, खासकर की हरियाणा के खिलाड़ियों से. हरियाणा की सीमा पूनिया (seema punia) पर Women Discus Throw में पूरे देश की उम्मीद टिकी होगी, भारतीय समय अनुसार सुबह 6 बजे सीमा पूनिया का मैच होगा.
आज भारत के मुक्केबाजों से बड़ी उम्मीदें हैं. पूजा रानी (Boxer Pooja Rani) जहां पदक पक्का करने से मात्र एक जीत दूर हैं. वहीं बॉक्सर अमित पंघाल (Boxer Amit Panghal) आज प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया के बॉक्सर से दो-दो हाथ करेंगे. इसके इलावा चंडीगढ़ शूटर अंजुम मौदगिल (Anjum Moudgil) भी आज एक्शन में रहेंगी. साथ ही आज भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा. भारतीय टीम में हरियाणा की 9 खिलाड़ी हैं.
ये है 31 जुलाई का हरियाणा और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों का शेड्यूल-
महिला चक्का फेंक (Women Discus Throw): सीमा पूनिया, क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 6 बजे से
बॉक्सिंग (Boxing): अमित पंघाल बनाम युबेर्जेन रिवास (कोलंबिया) 52 किग्रा पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल, सुबह 7:30 बजे.
निशानेबाजी (Shoting): अंजुम मौदगिल और तेजस्वी सावंत, महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन, सुबह 8:30 बजे.
हॉकी (Hockey): भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला पूल ए मैच, सुबह 8:45 बजे (हॉकी में महिला की 9 खिलाड़ी हैं)
बॉक्सिंग (Boxing): पूजा रानी बनाम ली कियान (चीन) 75 किग्रा महिला प्री-क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:36 बजे.