ETV Bharat / state

हरियाणा के कई जिलों में आज से बारिश के आसार, जानिए अगले 5 दिन का मौसम बुलेटिन - हरियाणा में बारिश की संभावना

हरियाणा में आज से मौसम करवट लेने वाला है. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगल दो-तीन दिन प्रदेश में बारिश हो सकती है.

Haryana Weather Update 13 march
हरियाणा मौसम अपडेट 13 मार्च
author img

By

Published : Mar 13, 2023, 9:49 AM IST

Updated : Mar 13, 2023, 11:40 AM IST

चंडीगढ़: हरियाणा में आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन बारिश की संभावना जताई है. आज यानि 13 मार्च को भी हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. बताया गया है कि दोपहर बाद आसमान में बादल छायेंगे और तेज हवाओ के साथ बरसात होगी. बारिश की ज्यादा संभावना उत्तर हरियाणा, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों में है.

पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में बारिश की संभावना ज्यादा है. इसके अलावा उत्तर हरियाणा के जिलों जिनमें राजधानी चंडीगढ़ समेत, पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं, यहां भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. हलांकि मौसम विभाग के मुताबिक ये बारिश ज्यादा तेज नहीं होगी. अलग अलग जिलों में बिखरी हुई बरसात होगी.

Haryana Weather Update 13 march
हरियाणा में 5 दिन का मौसम बुलेटिन.

हरियाणा में अब गर्मी और उमस भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. मार्च महीने के साथ ही अब हर रोज तापमान बढ़ रहा है. हरियाणा में रविवार को अधिकमत तापमान 35 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है. हरियाणा में अधिकमत तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ में 35.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा अधिकतम तापमान वाले जिलों में हिसार 35 डिग्री और सिरसा 34.2 डिग्री के साथ सबसे ऊपर रहे. रविवार को ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया. चंडीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. तापमान के साथ ही उमस भी बढ़ेगी.

Haryana Weather Update 13 march
हरियाणा में अधिकतम तापमान.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में करवट लेने वाला है मौसम, इस तारीख से कई इलाकों में बारिश की संभावना

Last Updated : Mar 13, 2023, 11:40 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.