भिवानी: देश भर में रविवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. महिलाओं ने व्रत रखकर होली पूजन किया और संतान की दीर्घायु की प्रार्थना की. वहीं महिलाओं ने गेहूं, चने व जौ की नई फसल का भोग लगाया और अच्छी फसल की कामना की.
गोबर से बने ढाल, बिडक़ुल्ले और नाल से भी होली पूजन कर प्राचीन परंपराओं के अनुसार परिकर्मा की गई. देश व प्रदेश में होली का पर्व पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया. महिलाएं खासतौर पर होली पूजन कर रही हैं. तथा संतान की लंबी आयु के लिए उन्होंने व्रत भी रखा.
ये भी पढ़ें- हरियाणा के इस गांव में 160 साल से नहीं मनाई गई होली, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
वहीं बच्चों में भी होली पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. महिलाओं का कहना था कि जिस तरह प्रहलाद की रक्षा भगवान ने स्वयं की थी, उसी तरह उनके बच्चों की रक्षा की कामना के लिए होली का पूजन किया जाता है तथा व्रत रखा जाता है. यही नहीं होली की विधिवत पूजा के साथ-साथ नाल के धागे को रक्षा सूत्र के रूप में भी होलिका पर बांधा जाता है.