भिवानी: महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा सरकार की ओर से दुर्गा शक्ति ऐप लॉन्च किया गया. इस ऐप के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम बहल के महिला कॉलेज एवं कन्या विद्यालय पहुंची.
टीम सदस्यों ने छात्राओं को ऐप डाऊनलोड करने का तरीका बताया और कहा कि वे आसानी से ऐप का प्रयोग कर किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी. इतना ही नहीं महिला पुलिस ने छात्राओं को दुर्गा ऐप की जानकारी देने के साथ-साथ उनको सेल्फ डिफेंस के गुर भी सिखाए.
टीम में शामिल महिला कांस्टेबल मीनू, नीलम, निशा, प्रोमिला, जसवंत कौर ने राजकीय महिला कॉलेज बहल में छात्राओं को दुर्गा शक्ति ऐप की जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि वे अपने एंड्रायड मोबाइल में इस ऐप को डाऊनलोड कर केवल एक क्लिक से पुलिस की मदद ले सकती है, बल्कि अगर वे नेटवर्क में नहीं है तो भी केवल ऐप का प्रयोग कर वे पुलिस तक सूचना दे सकती हैं. उनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस के पास उनकी लोकेशन पहुंच जाएगी और महज 10 से 15 मिनट के भीतर उनके पास पुलिस सुरक्षा के लिए पहुंच जाएगी.