ETV Bharat / city

LIVE: किसानों का भारत बंद जारी, चक्का जाम 3 बजे खत्म

author img

By

Published : Dec 8, 2020, 8:00 AM IST

Updated : Dec 8, 2020, 4:10 PM IST

bharat bandh called by farmers against agriculture laws
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन का 13वां दिन

16:09 December 08

रोहतक में बंद का असर नहीं

रोहतक शहर में किसानों के भारत बंद का कोई खास असर नहीं दिखाई दिया.

15:57 December 08

गृह मंत्री ने किसानों को बुलाया

कल की किसानों और सरकार के बीच की बातचीत से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कई किसान नेताओं को शाम 7 बजे मिलने बुलाया है.

15:56 December 08

पेट्रोल पंप रहे बंद

हिसार में किसानों के समर्थन में पेट्रोल पंप बंद रहे.  

15:48 December 08

किसानों को कर्मचारी संगठनों का समर्थन

फरीदाबाद में कई कर्मचारी संगठनों ने किसानों के भारत बंद को समर्थन देते हुए प्रदर्शन किया.

15:46 December 08

भारत बंद में महिलाएं भी शामिल

हिसार के राजगढ़ पर भारत बंद के दौरान किसानों ने जाम लगा दिया, इस प्रदर्शन में महिलाएं भी उनके साथ नजर आईं.

15:39 December 08

खरखौदा में भी दिखा असर

किसानों के भारत बंद का सोनीपत के खरखौदा में भी असर दिखा, यहां प्रदर्शनकारियों ने सोनीपत रोड बाईपास पर जाम लगा दिया.

15:36 December 08

यात्रियों को नहीं मिली बसें

सिरसा के बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा, यात्रियों को बसें नहीं मिली.

15:33 December 08

गुहला चीका में दिखा भारत बंद का असर

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के भारत बंद का गुहला चीका में खासा असर दिखाई दिया.

15:24 December 08

किसानों के समर्थन में आढ़ती

सिरसा में किसानों के समर्थन में आढ़तियों ने रोष मार्च निकाला.

15:22 December 08

एंबुलेंस को दिया रास्ता

फतेहाबाद में भारत बंद के दौरान किसान प्रदर्शन कर रहे थे, तभी एंबुलेंस के आने पर सभी किसानों ने रास्ता छोड़ दिया.

15:18 December 08

किसानों के साथ रोडवेज कर्मचारी

चरखी दादरी में रोडवेज कर्मचारियों ने किसानों का समर्थन किया और बस स्टैंड के गेट पर ताला लगा दिया.

15:15 December 08

फरीदाबाद में बंद का मिला जुला असर

किसानों के भारत बंद का फरीदाबाद में कोई खास असर देखने को नहीं मिला, हालांकि कुछ दुकानें बंद जरूर रहीं.

15:10 December 08

किसानों ने फूंका सरकार का पुतला

पानीपत के समालखां में किसानों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की.

15:07 December 08

चक्का जाम खत्म, बंद जारी

किसानों का चक्का जाम 3 बजे खत्म हो गया लेकिन भारत बंद शाम तक रहेगा. दरअसल कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों ने ये जानकारी दी थी.

14:57 December 08

फरीदाबाद बार एसोसिएशन का किसानों को समर्थन

किसानों के भारत बंद को फरीदाबाद के बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.

14:52 December 08

बावल में दिखा भारत बंद का असर

रेवाड़ी के बावल में किसानों के भारत बंद का खासा असर दिखा और सभी बड़े बाजार बंद रहे.

14:49 December 08

सिरसा के निहंग सिखों ने दिया किसानों को समर्थन

सिरसा के सुभाष चौक पर किसानों ने प्रदर्शनी लगाकर प्रदर्शन किया, जिसमें निहंग सिखों ने भी शिरकत की.

14:46 December 08

किसानों ने हर 5 किमी पर लगाया जाम

रोहतक: जिले में हर 5 किलोमीटर पर किसानों ने लगाया जाम, दो किलोमीटर तक लगी ट्रैकों की लाइन.

14:19 December 08

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले सीएम मनोहर लाल

cm manohar lal met narender singh tomar

किसानों के आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की है. उम्मीद है कि कल सरकार के साथ होने वाली किसानों की बैठक में कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आएं.

13:49 December 08

कैथल में किसानों ने NH पर लगाए बिस्तर

कैथल में किसानों ने NH पर लगाए बिस्तर
कैथल में किसानों ने NH पर लगाए बिस्तर
  • चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर किसानों ने लगाए बिस्तर
  • बोले- जरूरत पड़ी तो सड़क के बीच में बनाएंगे झोपड़ी

13:19 December 08

केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलने के लिए सीएम मनोहर लाल दिल्ली रवाना

  • दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलेंगे सीएम मनोहर लाल
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम से दिल्ली के लिए रवाना
  • किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से बातचीत करेंगे सीएम

12:34 December 08

रोहतक कपड़ा मार्केट में भारत बंद का असर नहीं

रोहतक: एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. दुकानदारों ने हमेशा की तरह आज भी दुकानें खोली हैं.

12:23 December 08

कैथल में प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे रणदीप सुरजेवाला

कैथल: किसानों के भारत बंद का समर्थन करने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला आज कैथल पहुंच रहे हैं. सुरजेवाला जवाहर पार्क में इक्कठा हुए किसानों को संबोधित करेंगे.  

12:08 December 08

भारत बंद: INLD कार्यकर्ताओं ने बंद कराई दुकानें

करनाल में इनेलो कार्यकर्ताओं ने बंद कराई दुकानें

12:00 December 08

हिसार के राजगढ़ रोड को किसानों ने जाम किया

हिसार भारत बंद

हिसार के राजगढ़ रोड को किसानों ने जाम कर दिया है. इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है.

11:29 December 08

सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में किसान की मौत

  • सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में किसान की मौत
  • किसान आंदोलन में टीडीआई सिटी के सामने हुई है किसान की मौत
  • मृतक अजय सोनीपत के गांव बरोदा का रहने वाला है

09:41 December 08

सिंघु बॉर्डर पर शांतिपूर्ण बैठकर धरना दे रहे किसान

किसानों के आंदोलन के 13वें दिन दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया है. किसान सिंघु बॉर्डर पर शांति से बैठकर धरना दे रहे हैं. 

07:07 December 08

किसान आंदोलन लाइव अपडेट

नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों के आंदोलन का 13वां दिन है. विरोध को पूरे देश के सामने दर्ज करवाने के लिए आज किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है. भारत बंद को कांग्रेस समेत करीब 24 पार्टियों का समर्थन हासिल है. भारत बंद सुबह करीब 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक रहेगा. हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी.

Last Updated : Dec 8, 2020, 4:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.