दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना में दिखा सफेद झाग - कालिंदी कुंज यमुना में दिखा सफेद झाग
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-12501657-thumbnail-3x2-yamunathumb.jpg)
यमुना नदी भारत की पवित्र और प्राचीन नदियों में से एक है. गंगा नदी के साथ स्मरण किए जाने वाली यमुना के किनारे ही भारतीय संस्कृति का जन्म और विकास हुआ. लेकिन देखते-देखते ही भारतीय संस्कृति को जन्म देने वाली यमुना, इसी देश की सबसे प्रदूषित नदियों में शामिल हो गई. जो दिल्ली में अब नाला बनकर बह रही है. हाल ही में दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना में शुक्रवार शाम एक तरफ जहां पानी में बढ़ोतरी नजर आई. वहीं दूसरी तरफ पानी के ऊपर बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग भी तैरता हुआ दिखा.