thumbnail

रांची में पुलिस वाले मना रहे थे जश्न.. तभी हुआ 'हमला..'

By

Published : Mar 19, 2022, 9:35 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:20 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस कर्मियों के होली खेलने के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब रांची आईजी के आवास में होली खेल रहे तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. मधुमक्खियों के हमले की वजह से पुलिसकर्मी भागते नजर आए, इस दौरान कई पुलिस अफसरों और कर्मियों को मधुमक्खियों ने अपने डंक का शिकार बना लिया. होली के अवसर पर राजधानी रांची में पुलिसकर्मियों की होली बहुत शानदार होती है, लेकिन इस बार मधुमक्खियों ने जश्न में खलल डाल दिया. दरअसल रांची के सीनियर एसपी, सिटी एसपी सहित कई थाना प्रभारी और दर्जनों पुलिसकर्मी होली मनाने के लिए रांची आईजी पंकज कंबोज के आवास पहुंचे थे. आईजी आवास पर जोरदार तरीके से फगुआ गाया जा रहा था, इसी दौरान पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. आईजी और एसएसपी के बॉडीगार्ड सहित सभी पुलिस अधिकारियों को वहां से निकाल कर घरों के अंदर पहुंचाया. वहीं, होली खेल रहे कई पुलिसकर्मी पुलिस की बस में बैठकर मधुमक्खियों से बचे. मधुमक्खियों के हमले में दर्जन भर पुलिसकर्मियों उनके डंक का शिकार हुए. आईजी कार्यालय के पास सभी का प्राथमिक इलाज किया.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:20 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.