ETV Bharat / state

जितिया के पारन पर्व पर युमना के झाग भरे पानी महिलाओं ने लगाई डुबकी, कहा हुई बेहद परेशानी

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Oct 7, 2023, 4:04 PM IST

Updated : Oct 7, 2023, 6:31 PM IST

women took a dip in foaming Yamuna on Jiutia. दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर जितिया पर्व के पारन के मौके पर व्रती महिलाओं ने यमुना में डुबकी लगाई. इस मौके पर उनके साथ बच्चे भी मौजूद रहे. इस दौरान यमुना में भारी मात्रा में झाग होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा.

women took a dip in the foaming Yamuna
women took a dip in the foaming Yamuna
जितिया के पारन पर्व पर युमना के झाग भरे पानी महिलाओं ने लगाई डुबकी

नई दिल्ली : दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर जितिया पर्व के पारन के मौके पर व्रती महिलाओं ने यमुना में डुबकी लगाई. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ घाट पर पहुंची. हालांकि इस दौरान उनको यमुना में बड़ी मात्रा में झाग की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. महिलाओं ने झाग के बीच ही यमुना में डुबकी लगाई औार घाट पर पूजा संपन्न कर अपना व्रत खोला.

महिलाओं ने बताया की जितिया के मौके पर मान्यता है कि गंगा जी यमुना जी में स्नान किया जाता है. इस मान्यता के अनुसार आज हम लोग यमुना किनारे यमुना घाट पर पहुंचे. जितिया अपने बच्चों के सलामती और दीर्घायु होने की कामना से किया जाता है. और इस बार भी हम लोगों ने अपने बच्चों के लिए जितिया का पर्व किया है और जितिया के पारन पर यहां यमुना किनारे पहुंचे हैं.यमुना में काफी झाग है तो हम लोग को परेशानी हो रही है. लेकिन क्या करें जरूरी है तो झाग को हटाकर स्नान यहां पूजा पाठ संपन्न करना पड़ा .

आपको बता दें दिल्ली के यमुना की बदहाल स्थिति लंबे समय से बरकरार है. इसको साफ सुथरा और बेहतर करने को लेकर कई बार सरकारों के द्वारा दावे और वादे किए गए हैं. लेकिन सभी दावे और वादे धरातल पर नहीं उतर पाए और स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया. कालिंदीकुंज यमुना दिल्ली में यमुना का आखिरी छोर है. इसके कुछ ही दूर बाद यमुना हरियाणा के तरफ बढ़ जाती है.

बीते दिनों राजधानी दिल्ली में जब बाढ़ आयी थी तो स्थिति बेहतर हुई थी नदी में काफी पानी आ जाने से यमुना कुछ दिनों तक साफ सुथरी अच्छी थी. लेकिन एक बार फिर यमुना बदहाल होने लगी है. यमुना में जहां पानी कम होने लगा है वहीं यमुना के पानी में झाग ही झाग नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें :यमुना खादर के गड्ढे में जमा पानी में नहाने गए दो सगे भाईयों की डूबकर मौत

ये भी पढ़ें :बृज को ERCP के साथ यमुना का भी पानी मिलना चाहिए, नया संसद भवन बेकार : जयंत चौधरी

Last Updated : Oct 7, 2023, 6:31 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.