नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या भी करीब-करीब तय है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने जहां सभी 250 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारा है, वहीं तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस अब कुल 247 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा मैदान में 439 निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं.
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूची की मानें तो निगम चुनाव के ऐलान होने के बाद कई क्षेत्रीय दलों ने दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव (Regional Party in MCD Election) लड़ने के ऐलान किया था. आनन-फानन में कुछ ने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी. लेकिन आज उन राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की संख्या दहाई में भी नहीं पहुंची है. जनता दल यूनाइटेड ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, जबकि मैदान में महज 23 प्रत्याशी हैं. एआईएमईआईएम ने 15, राष्ट्रीय लोक दल ने चार, समाजवादी पार्टी ने एक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने चार उम्मीदवारों को उतारा है.

ये भी पढ़ें : दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भाजपा, केजरीवाल से डर गई है: गोपाल राय
निगम चुनाव में अन्य राजनीतिक दल
राजनीतिक दल | उम्मीदवार |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया | 3 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट | 6 |
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी | 29 |
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक | 4 |
एआईएमईआईएम | 15 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट | 5 |
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग | 1 |
जनता दल यूनाइटेड | 23 |
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) | 1 |
राष्ट्रीय लोकदल | 4 |
समाजवादी पार्टी | 1 |
ये भी पढ़ें : सत्येंद्र जैन का मसाज कराते वीडियो वायरल होने पर कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस