नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हवा की गति बढ़ने के साथ ही प्रदूषण के स्तर में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 247 दर्ज किया गया जो पिछले दिनों की तुलना में कम है.
हवा की गति से पड़ा फर्क
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के घटते स्तर के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इन दिनों राजधानी दिल्ली में हवा की गति सामान्य से तेज है. इस कारण प्रदूषण के कण हवा में ठहर नहीं पा रहे हैं. इसके साथ ही कुछ दिनों पहले हुई बारिश के कारण भी प्रदूषण कि स्तर में कमी देखने को मिल रही है.
अधिकारियों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदूषण की स्थिति सामान्य बनी रहेगी क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राजधानी दिल्ली में हवा की गति सामान्य से तेज रहेगी.
क्षेत्रवार प्रदूषण की स्थिति
क्षेत्र | AQI |
अलीपुर | 245 |
शादीपुर | 153 |
आईटीओ | 245 |
डीटीयू | 275 |
मंदिर मार्ग | 256 |
पंजाबी पाठ | 256 |
लोधी रोड | 190 |
नॉर्थ केंपस | 195 |
मथुरा रोड | 236 |
एयरपोर्ट | 221 |
पूसा | 171 |
मुंडका | 222 |
चांदनी चौक | 249 |