ETV Bharat / state

MCD चुनाव के लिए दिल्ली कांग्रेस ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर, सौंपी खास जिम्मेदारी - कांग्रेस ऑब्जर्वर

साल 2022 में होने वाले निगम चुनाव को लेकर दिल्ली कांग्रेस अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने दिल्ली की 70 विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले सभी वॉर्ड के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए हैं.

Chaudhary Anil Kumar
चौधरी अनिल कुमार
author img

By

Published : Dec 23, 2020, 5:37 PM IST

नई दिल्ली: 2022 में होने वाले निगम चुनाव को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने दिल्ली की 70 विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले सभी वॉर्ड के लिए आब्जर्वर नियुक्त किए हैं.

Delhi congress appoints observers
कांग्रेस ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर

साल 2022 में होने वाले निगम चुनाव को लेकर दिल्ली कांग्रेस अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है. पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली कांग्रेस के मुख्यालय में इसे लेकर मीटिंग आयोजित हो रही थी. जिसके बाद दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली के सभी वॉर्डों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं.

Delhi congress appoints observers
MCD चुनाव के लिए तैयार दिल्ली कांग्रेस

ऑब्जर्वर का मुख्य काम प्रदेश मुख्यालय और जनता के बीच समन्वय बनाने का होगा.

Delhi congress appoints observers
ऑब्जर्वर्स को सौंपी खास जिम्मेदारी

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा-

पिछले लंबे समय से दिल्ली कांग्रेस निगम चुनाव की तैयारी कर रही है. इसी दिशा में बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूती देने के लिए दिल्ली के सभी वार्डों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं.

Delhi congress appoints observers
कांग्रेस ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर

निगम उपचुनाव की भी तैयारी

गौरतलब है कि 2022 में होने वाले निगम चुनाव से पहले निगम के कई सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं. जिसके लिए दिल्ली कांग्रेस ने पहले ही अपने ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं. प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ये साफ कह चुके हैं कि निगम चुनाव में दिल्ली कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.