ETV Bharat / state

कांग्रेस ने दिल्ली में शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान - Congress President Mallikarjun Kharge

चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दिल्ली में 13,000 से अधिक बूथों पर चलेगा और सभी ब्लॉकों और जिलों को कवर करेगा. दो महीने चलने वाले अभियान का समापन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर एक भव्य जन संपर्क कार्यक्रम में होगा जिसमें राहुल गांधी को जनता द्वारा दिये अभूतपूर्व समर्थन देने के लिए आभार जताया जाएगा. साथ ही जिस तरह भाजपा के शासन ने सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों में नफ़रत और भय पैदा किया है उसको उजागर किया जाएगा.

दिल्ली में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू

author img

By

Published : Jan 26, 2023, 8:42 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में गुरुवार से डोर-टू-डोर अभियान के साथ सभी 280 ब्लॉकों और जिलों में "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" की शुरुआत की गई. यह कार्यक्रम 2 महीने तक चलेगा. इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संदेशों को लिखित पत्र के माध्यम से भाजपा शासित केंद्र सरकार की विफलताओं के पर्चे बांटे जाएंगे. अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली में केजरीवाल सरकार की अक्षमता, जन-विरोधी नीतियों, गंभीर बेरोजगारी, महंगाई, वित्तीय संकट और आर्थिक बर्बादी जैसे मुद्दों के बारे में बताएंगे और लोगों के सामने चार्जशीट पेश करेंगे.

ये भी पढ़ेंः Republic Day 2023: कलरफुल पगड़ी से फिर चर्चा में पीएम मोदी, देखें उनका खास लुक

अनिल कुमार ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दिल्ली में 13,000 से अधिक बूथों पर चलेगा और सभी ब्लॉकों और जिलों को कवर करेगा. दो महीने चलने वाले अभियान का समापन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्तर पर एक भव्य जन संपर्क कार्यक्रम में होगा जिसमें राहुल गांधी को जनता द्वारा दिये अभूतपूर्व समर्थन देने के लिए आभार जताया जाएगा. साथ ही जिस तरह भाजपा के शासन ने सत्ता का दुरुपयोग करके लोगों में नफ़रत और भय पैदा किया है उसको उजागर किया जाएगा.

दिल्ली में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू
दिल्ली में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम की दोनों बैठकों में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों ने भाजपा के साथ मिल कर गुंडागर्दी कर हंगामा किया. महापौर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव प्रक्रिया को दो बार रद्द कराने के बाद आम आदमी पार्टी का सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख करना केवल राजनीतिक स्टंट है. उन्होंने कहा कि नगर निगम की 6 जनवरी तथा 24 जनवरी की बैठकों में मेयर का चुनाव नहीं हो सका इसके लिए आम आदमी पार्टी व भाजपा ज़िम्मेदार है. उन्होंने कहा कि महापौर और निगम की सत्ता में निर्वाचित निकाय ना होना नागरिक प्रशासन पर एक गंभीर प्रहार है, लेकिन सत्ता की भूखी आम आदमी पार्टी और भाजपा के राजनेताओं को लोगों के हितों की चिंता नहीं है. कहा कि कुर्सी के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं के बीच मारपीट, बदसलूकी व सदन के हंगामे से दिल्ली की जनता आहत है.

ये भी पढ़ेंः Delhi Mayor Election: AAP कैंडिडेट शैली ओबेरॉय पहुंची सुप्रीम कोर्ट, BJP बोली- हार छुपाने का घृणित प्रयास

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.