नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया, मनोज तिवारी की कार्यशैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडोली इलाके में विरोध मार्च निकाला, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर मनोज तिवारी नहीं चलेगा और मनोज हटाओ लोकसभा के कार्यकर्ताओं का शोषण बचाओ के नारे लगाए.
कार्यकर्ताओं के अनदेखी का आरोप: वहीं, दूसरी तरफ मंडोली में भाजपा कार्यकर्ता संगम कार्यक्रम भी चल रहा था, जिसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी वैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे. भाजपा सबोली मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल डागर के नेतृत्व में रविवार को यह विरोध मार्च निकाला गया. प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंडल गठन से लेकर जिला गठन में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत, LG ने दिलाई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंडल गठन से लेकर जिला गठन में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है. अनिल डागर ने कहा कि, "10 साल से सांसद मनोज तिवारी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का शोषण कर रहे हैं. जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, चाटुकार दल बदलू और दूसरे संगठन से आए लोगों को तवज्जो दी जा रही है." डागर ने ये भी आरोप लगाया कि, "मनोज तिवारी मिलना तो दूर फोन भी नहीं उठाते हैं, पूर्व सांसद बीएल शर्मा और लाल बिहारी तिवारी कार्यकर्ता के हर सुख दुख में शामिल होते रहते थे, लेकिन मनोज तिवारी कार्यकर्ता से बात करने को भी तैयार नहीं रहते है."
यह भी पढ़ें- संसद में मनोज तिवारी के बुराड़ी और तिमारपुर इलाके में डिमोलिशन नोटिस उठाए जाने पर लोगों की प्रतिक्रिया