ETV Bharat / sports

भारत में हॉकी का स्वर्णिम इतिहास, जानिए कब हुई थी शुरुआत - Hockey India

ओलंपिक खेलों में हॉकी इंडिया (Hockey India) में आठ बार गोल्ड मेडल जीते हैं. इ्सके अलावा एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल भी भारत ने हासिल किया है.

भारत ने हॉकी  में जीत आठ गोल्ड मेडल
भारत में हॉकी का इतिहास
author img

By

Published : Jan 6, 2023, 2:06 PM IST

नई दिल्ली : भारत में लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup) का आयोजन हो रहा है. इस बार भी ओडिशा (Odisha) ही विश्व कप के मेजबानी करेगा. 13-29 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन में विश्व की 16 टीमें भाग लेंगी. चार बार विश्व चैंपियन रह चुकी पाकिस्तान की टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है. वहीं, भारत चार दशक बाद इतिहास दोहराना चाहेगा.

पहले ब्रिटिश सेना ने शुरू किया था हॉकी खेलना
भारत में हॉकी का इतिहास काफी पुराना है. पहले इस खेल को भारत में ब्रिटश सैनिक खेलते थे जिन्हें देखकर भारतीय खिलाड़ियों ने ये खेल सीखा. भारत के युवा भी बड़ी संख्या में ब्रिटिश सेना के अधिन काम करते थे वहीं से इसकी शुरुआत हुई. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी भारतीय सेना से निकले. भारत में पहला हॉकी क्लब 1855 में कोलकाता में स्थापित किया गया था. इसके बाद देश के अन्य राज्यों और शहरों जिनमें पंजाब और मुंबई शामिल हैं वहां भी हॉकी क्लबों में खेली जाने लगी.

1925 में हुई हॉकी संघ की स्थापना
भारत में शुरूआत में हॉकी के विकास को लेकर कोई संघ नहीं था. साल 1925 में भारतीय हॉकी संघ (Indian Hockey Federation) की स्थापना होने के बाद हॉकी ने अपनी पहचान देश और दुनिया में बनानी शुरू की. भारतीय हॉकी टीम पहली बार 1926 में विदेशी दौरे पर न्यूजीलैंड गई. इस दौरे पर भारतीय टीम में 21 मुकाबले खेले जिसमें 18 में जीत दर्ज की. इसी टूर्नामेंट में ध्यानचंद निखर कर आए.

भारत ने ओलंपिक में लगातार जीते छह गोल्ड
ओलंपिक खेलों में पहली बार हॉकी को 1908 में शामिल किया गया. लेकिन भारत 1920 तक ओलंपिक में भाग नहीं ले सका. भारत ने एम्सटर्डम ओलंपिक 1928 में भाग लिया और जीत के साथ आगाज किया. भारतीय टीम 1928 से 1956 तक ओलंपिक चैंपियन रही और लगातार छह बार गोल्ड मेडल (India Medal In Hockey) जीते. भारतीय टीम ओलंपिक में आठ गोल्ड मेडल जीतकर सबसे सफली टीम है.

इसे भी पढ़ें- Hockey World Cup : अबकी बार विश्व कप का कौन है सबसे बड़ा दावेदार

1975 में बना भारत चैंपियन
भारतीय हॉकी टीम 15वीं बार हॉकी विश्व कप में भाग लेने जा रही है. विश्व कप में भारत तीन बार मेडल जीता है. साल 1975 में अजीतपाल सिंह की कप्तानी में विश्व कप का खिताब जीता था. उसके बाद भारत विश्व चैंपियन नहीं बन पाया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.