ETV Bharat / sports

जनरल मनोज पांडे ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

author img

By

Published : Aug 11, 2022, 11:06 AM IST

हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया है.

Commonwealth Games 2022  CWG 2022  india in CWG 2022  General Manoj Pande  Army sportspersons  जनरल मनोज पांडे  राष्ट्रमंडल खेलों 2022  Indian Army proud  Sportspersons and Medal Winners
Commonwealth Games 2022

नई दिल्ली: जनरल मनोज पांडे ने बुधवार (10 अगस्त) को भारतीय सेना के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था. राष्ट्रमंडल खेलों 2022 का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक बर्मिंघम में हुआ था. बयान के अनुसार, भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते. सेना के बयान के अनुसार, यह वास्तव में शानदार उपलब्धि है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना के 18 प्रतिभागियों में से आठ खिलाड़ियों ने भारत के लिए पदक जीते.

इसमें कहा गया कि ये पदक 2001 से भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन ओलंपिक कार्यक्रम’ का नतीजा हैं. बयान के अनुसार, टीम के भारत लौटने पर जनरल पांडे और सेना के मुख्य अधिकारियों ने 10 अगस्त 2022 को दिल्ली कैंट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में खिलाड़ियों को बधाई दी और उनसे बातचीत की.

भारतीय सेना के विजेताओं के नाम:
भारोत्तोलन: नायब सूबेदार जेरेमी लालरिनुंगा (स्वर्ण), हवलदार अचिंता शेउली (स्वर्ण)
कुश्ती: सूबेदार दीपक पुनिया (स्वर्ण), भर्ती हवलदार दीपक नेहरा (कांस्य)
मुक्केबाजी: सूबेदार अमित पंघाल (स्वर्ण), सूबेदार मोहम्मद हुसामुद्दीन (कांस्य)
एथलेटिक्स: नायब सूबेदार अविनाश साबले (रजत) सूबेदार संदीप कुमार (कांस्य).

यह भी पढ़ें: CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के बाद बर्मिंघम में दो पाकिस्तानी मुक्केबाज लापता

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.