हैदराबाद: मौजूदा विश्व कप में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत ने लीग चरण के अब तक सभी आठ मैच जीतकर एक बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किया है.
राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व सदस्य संजय जगदाले ने मेन इन ब्लू के इस प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया. घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए 53 मैच खेलने वाले संजय जगदाले ने भारत के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय टीम के संतुलन को दिया.
-
TEAM INDIA CREATED HISTORY IN EDEN GARDENS....!!!!!!
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
India now has joint Most consecutive wins in their history in World Cups - 8* wins. pic.twitter.com/vqZMLHuClv
">TEAM INDIA CREATED HISTORY IN EDEN GARDENS....!!!!!!
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 5, 2023
India now has joint Most consecutive wins in their history in World Cups - 8* wins. pic.twitter.com/vqZMLHuClvTEAM INDIA CREATED HISTORY IN EDEN GARDENS....!!!!!!
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 5, 2023
India now has joint Most consecutive wins in their history in World Cups - 8* wins. pic.twitter.com/vqZMLHuClv
टखने की चोट के कारण इस मार्की टूर्नामेंट से बाहर हुए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी से टीम का संतुलन थोड़ा बिगड़ गया है. लेकिन जगदाले ने कहा, 'टीम इंडिया की गेंदबाजी सभी परिस्थितियों के लिए अच्छी है'.
जगदाले ने कहा, 'भारत के छठे गेंदबाजी विकल्प और आक्रामक बल्लेबाज हार्दिक को बाहर कर दिया गया, लेकिन फिर भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया. टीम का हर खिलाड़ी उसे दी गई भूमिका बखूबी निभा रहा है, इसीलिए यह संभव हो सका'.
रोहित शर्मा एक मिसाल कायम कर रहे हैं
संजय जगदाले ने कहा है कि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से एक मिसाल कायम कर रहे हैं
बीसीसीआई के पूर्व सचिव जगदाले ने कहा, 'रोहित का विश्व कप रिकॉर्ड (एक बल्लेबाज के रूप में) उत्कृष्ट है. इसके अलावा, वह एक कप्तान के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अपनी बल्लेबाजी से गति निर्धारित करते हैं, जिससे मध्य क्रम पर दबाव नहीं पड़ता है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण, गेंद नरम हो जाती है, जिससे बाद के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है'.
-
Rohit Sharma in Powerplay in World Cup 2023:
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 6, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
Innings - 8
Runs - 265
Balls - 203
Average - 88.3
Strike Rate - 130.5
fours - 31
Sixes - 16
Hitman showing his new version in ODIs. pic.twitter.com/ptlxby7sII
">Rohit Sharma in Powerplay in World Cup 2023:
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 6, 2023
Innings - 8
Runs - 265
Balls - 203
Average - 88.3
Strike Rate - 130.5
fours - 31
Sixes - 16
Hitman showing his new version in ODIs. pic.twitter.com/ptlxby7sIIRohit Sharma in Powerplay in World Cup 2023:
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 6, 2023
Innings - 8
Runs - 265
Balls - 203
Average - 88.3
Strike Rate - 130.5
fours - 31
Sixes - 16
Hitman showing his new version in ODIs. pic.twitter.com/ptlxby7sII
मौजूदा विश्व कप में रोहित शर्मा 442 रन के साथ चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. मुंबईकर ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और शुभमन गिल के साथ टीम को आक्रामक शुरुआत दी.
टीम के लिए खास हैं जड़ेजा
जगदाले ने हरफनमौला खिलाड़ी रवीन्द्र जड़ेजा की भी प्रशंसा की, जो घरेलू सर्किट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं, जिन्होंने रविवार को ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका पर 243 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई. संजय जगदाले ने ऑलराउंडर जड़ेजा के प्रदर्शन की भी सराहना करते हुए कहा, 'उनके जैसा खिलाड़ी हर टीम के लिए खास है'.
-
𝙁𝙄𝙁𝙀𝙍 in Kolkata for Ravindra Jadeja 😎
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
He's been terrific with the ball for #TeamIndia 👏👏#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/HxvPKgmNYb
">𝙁𝙄𝙁𝙀𝙍 in Kolkata for Ravindra Jadeja 😎
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
He's been terrific with the ball for #TeamIndia 👏👏#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/HxvPKgmNYb𝙁𝙄𝙁𝙀𝙍 in Kolkata for Ravindra Jadeja 😎
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
He's been terrific with the ball for #TeamIndia 👏👏#CWC23 | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/HxvPKgmNYb
जगदाले ने कहा, 'जडेजा हर मैच में कुछ न कुछ योगदान देते हैं. चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग, वह हर क्षेत्र में कमाल के हैं. वह टीम को बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं वह टीम के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं'.
10 ओवर के अंदर ही खिंच गया मैच
रविवार को हुए मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया. अब तक हर मैच में रनों का अंबार लगाने वाली साउथ अफ्रीकी टीम महज 83 रन पर ऑलआउट हो गई. संजय जगदाले ने कहा कि भारत ने यह मैच पहले 10 ओवर में ही जीत लिया था.
-
Jadeja shines in Kolkata & how 😎
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
The joy of taking 5 wickets in World Cup match 😃#TeamIndia register their 8th consecutive win in #CWC23 👏👏#MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/cd2HfMEfhy
">Jadeja shines in Kolkata & how 😎
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
The joy of taking 5 wickets in World Cup match 😃#TeamIndia register their 8th consecutive win in #CWC23 👏👏#MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/cd2HfMEfhyJadeja shines in Kolkata & how 😎
— BCCI (@BCCI) November 5, 2023
The joy of taking 5 wickets in World Cup match 😃#TeamIndia register their 8th consecutive win in #CWC23 👏👏#MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/cd2HfMEfhy
73 वर्षीय पूर्व प्रशासक ने कहा, 'दक्षिण अफ़्रीकी टीम रनों का पीछा करते समय हमेशा लड़खड़ाती है. भारत ने कल के मैच में 300 से अधिक का स्कोर बनाया. यह ऐसा विकेट नहीं था जिस पर आराम से बल्लेबाजी की जा सके. लेकिन (शुभमन) गिल और रोहित (शर्मा) ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करके मैच को भारत की ओर मोड़ दिया'.
भारत में नहीं टिक पाई इंग्लैंड की टीम
मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड का इस विश्व कप में प्रदर्शन बेहद खराब रहा और जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम सिर्फ एक जीत और छह हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है. इसके पीछे क्या वजह हो सकती है इस पर संजय जगदाले ने अपनी राय रखी.
-
ENGLAND OUT OF THIS WORLD CUP 2023...!!!!! pic.twitter.com/rDL6bexNbU
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 4, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">ENGLAND OUT OF THIS WORLD CUP 2023...!!!!! pic.twitter.com/rDL6bexNbU
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 4, 2023ENGLAND OUT OF THIS WORLD CUP 2023...!!!!! pic.twitter.com/rDL6bexNbU
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) November 4, 2023
संजय जगदाले ने निष्कर्ष निकाला, 'इंग्लैंड की टीम कागजों पर बहुत संतुलित दिख रही थी. उनकी टीम में जोस बटलर और बेन स्टोक्स को भारत में खेलने का काफी अनुभव है. लेकिन इस विश्व कप में इंग्लैंड की टीम टूटी हुई नजर आई. वह सही समय पर फॉर्म में नहीं आ सकी, वे भारत में टिक नहीं सके'.