ETV Bharat / international

President Murmu Serbia Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजकीय यात्रा पर सर्बिया पहुंचीं

author img

By

Published : Jun 7, 2023, 8:53 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) राजकीय यात्रा पर सर्बिया पहुंचीं. यहां सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूसिक ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

President Murmu arrives in Serbia on state visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजकीय यात्रा पर सर्बिया पहुंचीं

बेलग्रेड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) बुधवार को सर्बिया की राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचीं, जहां उनके समकक्ष एलेक्जेंडर वूसिक ने उनका स्वागत किया. किसी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की यह पहली यात्रा है. राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बेलग्रेड में आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की पहली यात्रा है. सर्बिया के राष्ट्रपति ने एक विशेष भाव से हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की. उनके आगमन पर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया.'

  • President Droupadi Murmu was given a warm welcome on arrival in Belgrade. This is the first visit by an Indian President to Serbia.

    As a special gesture, President @avucic of Serbia received President Murmu at the airport. She was accorded a guard of honour on her arrival. pic.twitter.com/lkL7Nt6yPs

    — President of India (@rashtrapatibhvn) June 7, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की अपनी छह-दिवसीय यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में यहां पहुंची हैं. वह नौ जून तक सर्बिया में रहेंगी. विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने दो जून को नई दिल्ली में कहा था, 'वह सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के निमंत्रण पर सर्बिया की राजकीय यात्रा पर होंगी.' मुर्मू अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक तथा नेशनल असेंबली के अध्यक्ष व्लादिमीर ओरलिक से भी मिलेंगी.

वह एक कारोबारी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगी. वर्मा ने कहा था कि राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली यूरोप यात्रा होगी. मुर्मू सूरीनाम की अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद यहां पहुंची हैं.

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम में कहा था कि भारत, सूरीनाम के साथ अपने अनुभवों को साझा करने और उसकी प्रगति एवं विकास में सहयोग करने को तैयार है. उन्होंने कहा था कि दोनों देश भौगोलिक रूप से एक दूसरे से अलग हो सकते हैं लेकिन साझा इतिहास और धरोहर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें - सूरीनाम की प्रगति और विकास में सहयोग करने को भारत तैयार : राष्ट्रपति मुर्मू

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.