ETV Bharat / city

छत पर सोने के विवाद में गई युवक की जान, हत्या या हादसा?

गर्मी के मौसम में लोग छतों पर सोना काफी पसंद करते हैं. एक युवक को छत पर सोने की इच्छा के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

author img

By

Published : Apr 14, 2019, 11:51 AM IST

छत पर सोने के विवाद में गई युवक की जान

नई दिल्ली/गाजियाबाद: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके में रात में छत पर सोने के विवाद के चलते एक युवक की जान चली गई.

तापमान बढ़ने के बाद गर्मियों के दिनों में अक्सर लोग खुले में छत पर सोना पसंद करते हैं. बीती देर रात बच्चा सिंह नाम का युवक भी छत पर सोने के लिए गया था, लेकिन पड़ोस का रहने वाला युवक भी छत पर सोने के लिए आ गया.

छत पर सोने के विवाद में गई युवक की जान

इस दौरान छत पर सोने को लेकर कुछ विवाद हो गया और दोनों युवक आपस में लड़ने लगे. दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई. इसी लड़ाई में बच्चा सिंह छत से नीचे गिर गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है. सीओ राकेश मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Intro:गाजियाबाद। गर्मी के मौसम में लोग छतों पर सोना काफी पसंद करते हैं।लेकिन छत पर सोने का विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की मौत हो गई।क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढिये पूरी खबर।

Body:मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके का है। जहां पर रहने वाला 30 साल का बच्चा सिंह रामनगर कॉलोनी में रहता है।कॉलोनी के कई लोग छतों पर सोते हैं। बीती देर रात बच्चा सिंह भी छत पर सोने के लिए गया था। लेकिन पड़ोस का रहने वाला युवक भी छत पर सोने के लिए आ गया। इस दौरान छत पर सोने को लेकर कुछ विवाद हो गया। और दोनों युवक आपस में लड़ने लगे। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। और इस दौरान संदिग्ध हालत में बच्चा सिंह छत से नीचे गिर गया। उसको काफी ज्यादा खून निकलने लगा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुबह मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।

Conclusion:हालांकि यह बात साफ नहीं है कि यह हादसा है या इसके पीछे कुछ और वजह है।यह सब जांच के बाद ही साफ होगा। सी ओ राकेश मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

बाइट चश्मदीद
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.