ETV Bharat / bharat

दिल्ली में रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट हुई ग्राउंडेड, बाल बाल बचे यात्री

दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरी फ्लाइट में 20 मिनट के बाद ही आसमान में तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रांची भेजा गया.

author img

By

Published : Aug 5, 2023, 4:39 PM IST

Updated : Aug 5, 2023, 5:05 PM IST

emergency landing of Indigo Flight
emergency landing of Indigo Flight
देखें पूरी खबर

रांची: दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरी फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. घटना शनिवार सुबह की है. इंडिगो की एक फ्लाइट ने दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के 20 मिनट के अंदर ही फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी आ गई. जिसके बाद पायलट की सूझबूझ से फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया.

यह भी पढ़ें: 10 हजार फीट की ऊंचाई पर थे.. तभी आवाज आई- 'इमरजेंसी लैंडिंग करनी होगी'.. फिर तो पूछिए ही मत

इंडिगो की इस फ्लाइट ने सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर रांची आने के लिए उड़ान भरी. लेकिन महज 20 मिनट के बाद ही आसमान में ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इससे विमान में बैठे यात्रियों को अपनी जान का डर सताने लगा. विमान में कुल 180 यात्री सवार थे. विमान के लैंड होने के बाद सभी यात्रियों की जान में जान आई.

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को ग्राउंडेड कराने के बाद उसमें बैठे 180 यात्रियों को दूसरी विमान से रांची भेजा गया. यात्रियों को लगभग 9:30 बजे रांची पहुंचना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से सभी यात्री लगभग 3 घंटे लेट रांची एयरपोर्ट पहुंचे.

यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया रांची: रांची पहुंचे यात्रियों ने कहा कि अचानक तकनीकी खराबी आने की वजह से 20 मिनट तक आसमान में प्लेन घूमती रही. उसके बाद जब जमीन पर प्लेन को लैंड कराया गया तो यात्रियों को दूसरी प्लेन से रांची भेजने की व्यवस्था की गई. यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो प्रबंधन की तरफ से यात्रियों के लिए भोजन और उनके रिफ्रेशमेंट का भी इंतजाम कराया गया था. बता दें कि शुक्रवार को भी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सुबह में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी.

Last Updated : Aug 5, 2023, 5:05 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.