ETV Bharat / bharat

यह 1962 का नहीं 2020 का भारत है : भाजपा सांसद

author img

By

Published : Sep 6, 2020, 7:42 PM IST

चीन को यह समझना चाहिए कि यह 1962 का भारत नहीं है, यह 2020 का भारत है. यह नेहरू का भारत नहीं है, यह नरेंद्र मोदी का भारत है. उकसावे का उत्तर भारत जरूर देगा. यादव ने रक्षा मंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने मॉस्को में चीनी रक्षा मंत्री के साथ बैठक में स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि हम एक इंच भूमि को भी हड़पने की अनुमति नहीं देंगे.

bjp-mp
bjp-mp

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अपने चीनी समकक्ष वी फेंग के साथ बैठक के बाद दिए गए बयान की सराहना की और कहा कि यह 1962 का भारत नहीं है, यह 2020 का भारत है. राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात के दौरान कहा था कि भारत पड़ोसी को एक इंच जमीन नहीं देगा.

यूपी से राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के बाद मॉस्को में अपने चीनी समकक्ष से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने सुझाव दिया कि चीन को भारत के साथ मिलकर जल्द से जल्द सभी टकराव वाले क्षेत्रों से हट जाना चाहिए. इसमें पैंगोंग झील का क्षेत्र भी शामिल है.

द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार सीमा क्षेत्र के विवादों को सुलझाना चाहिए. चीन को यह समझना चाहिए कि यह 1962 का भारत नहीं है, यह 2020 का भारत है. यह नेहरू का भारत नहीं है, यह नरेंद्र मोदी का भारत है. उकसावे का उत्तर भारत जरूर देगा.

यादव ने रक्षा मंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह ने मॉस्को में चीनी रक्षा मंत्री के साथ बैठक में स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि हम एक इंच भूमि को भी हड़पने की अनुमति नहीं देंगे. हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे. यह एक नया भारत है. यह मोदी का भारत है, एक मजबूत भारत है.

पढ़ें- उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी, दुबई से आया फोन

हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि चीन का इतिहास बताता है कि चीन सभी पड़ोसी देशों के साथ विस्तारवादी नीति में विश्वास करता है. उसने तिब्बत में जमीन हड़प ली है और अब वह भारत को उसी तरह देखता है, लेकिन यहां चीन अपने नापाक एजेंडे में सफल नहीं हो सका.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.