ETV Bharat / bharat

भाजपा पदाधिकारियों से मिले नड्डा, बिहार चुनाव व कृषि कानूनों पर चर्चा

author img

By

Published : Oct 6, 2020, 11:05 PM IST

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव सहित कुछ राज्यों में होने जा रहे उपचुनावों पर चर्चा की. बैठक में कृषि और श्रम सुधार कानूनों पर भी चर्चा की गई.

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में नवगठित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के साथ आज पहली बैठक आयोजित की गई. नए पदाधिकारियों के साथ नड्डा की यह पहली बैठक थी. नड्डा ने इस बैठक को संबोधित भी किया.

bjp
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

मंगलवार को इस संबंध में नड्डा ने ट्वीट किया, 'भाजपा मुख्यालय पर नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की प्रथम बैठक को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम संगठन के गौरव को बढ़ाते हुए जनसेवा व राष्ट्र उत्थान के संकल्प को पूरा करेंगे तथा जन-जन को संगठन के विचारों से जोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.'

बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि 'किसान जागरण अभियान' को जन-जन तक ले जाने को लेकर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा, 'इस बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा हुई. किसान जागरण अभियान को जन-जन तक ले जाना है और लोगों को ये बताना है कि किस प्रकार कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रही है.'

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा, 'लोगों को यह भी बताना है कि कांग्रेस भी इन कानूनों को लाने के पक्ष में थी. उसका विरोध ठीक उसी तरह है जैसे उसने नागरिकता संशोधन कानून और वस्तु एंव सेवा कर विधेयक को लेकर विरोध किया था.'

गौतम ने कहा कि बैठक में आगामी चुनावों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई. उन्होंने कहा, 'वर्तमान में जो बिहार में चुनाव चल रहा है और मध्यप्रदेश, गुजरात मिलाकर 58 उपचुनाव भी हैं. हमें पूर्ण विश्वास है कि इन सब में भी हम विजय होंगे और बिहार में भी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे.'

नए श्रम कानूनों का विरोध करने को लेकर भी पार्टी ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया.

गौतम ने कहा, 'श्रम सुधार कानूनों से महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार, पारिश्रमिक मिल सकेगा, मेडिकल सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा भी अनिवार्य हुई है. असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी पेंशन सुनिश्चित हुई है. हमारे कार्यकर्ता श्रम सुधार को लेकर श्रमिकों और जनता से संवाद करेंगे.'

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.