ETV Bharat / bharat

21 जुलाई : प्रतिभा पाटिल चुनी गई थीं भारत की पहली महिला राष्ट्रपति

21 जुलाई, 2007 को प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई थीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई. पढ़िए, देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं...

author img

By

Published : Jul 21, 2020, 6:08 AM IST

21 जुलाई
21 जुलाई

नई दिल्ली : 12 साल पहले आज ही के दिन प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थी. 19 दिसंबर 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12वीं राष्ट्रपति रहीं. वह 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई.

देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:

1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थिएटर की शुरुआत हुई.

1884 : लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया.

1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए.

1904 : रूस में 4607 किलोमीटर लंबी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा हुआ.

1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया.

1960 : श्रीलंका में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.

1962 : भारत और चीन के बीच सीमा पर युद्ध.

1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया.

1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण.

2007 : वॉशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया.

2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं.

2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया.

2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.