हैदराबाद : विश्व में कोरोना काफी तेजी से फैलता जा रहा है. जिसे नियंत्रित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. सरकार द्वारा कई कोविड अस्पताल बनवाए जा चुके हैं. वहीं संक्रमितों के इलाज के लिए सरकार पैसा दे रही है, लेकिन बहुत से अस्पतालों में इलाज की सारी सामग्रियां तो है पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण लोगों का ठीक तरीके से इलाज नहीं मिल पा रहा है.
डॉक्टरों की उपलब्धता
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के अधिपत्र में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 30 जून 2020 तक देश में 12,55,786 एलोपैथिक डॉक्टर पंजीकृत हैं. वहीं 80% लगभग 10.05 लाख डॉक्टर वास्तव में सक्रिय सेवा के लिए उपलब्ध है.
हमारी वर्तमान जनसंख्या 135 करोड़ के अनुसार 1: 1343 के अनुमान में डॉक्टर है, जबकि डब्ल्यूएचओ के अनुसार इतनी जनसंख्या के लिए 1: 1000 के अनुपात में डॉक्टर होने चाहिए. इसके अलावा, देश में 7.88 लाख आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी (एयूएच) डॉक्टर हैं. जिनमें से 80% लगभग 6.30 लाख एयूएच डॉक्टर उपलब्धता है.
होम्योपैथी (एयूएच) डॉक्टर भी सेवा के लिए उपलब्ध हैं जो एलोपैथिक डॉक्टरों के साथ मिलकर इसे 1: 825 का डॉक्टर जनसंख्या अनुपात देता है.
कोविड-19 में डॉक्टरों की उपलब्धता
अलग-अलग सरकारी (केंद्रीय और राज्य) कोविड अस्पताल में आईसीयू बेड और वेंटिलेटर के राज्य-वार आंकड़ें-
क्र.सं. | राज्य और केंद्रशासित के नाम | आईसीयू बेड | वेंटिलेटर |
---|---|---|---|
1 | अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | 18 | 18 |
2 | आंध्र प्रदेश | 1367 | 484 |
3 | अरूणांचल प्रदेश | 43 | 11 |
4 | असम | 329 | 278 |
5 | बिहार | 218 | 262 |
6 | चंडीगढ़ | 60 | 30 |
7 | छत्तीसगढ़ | 338 | 270 |
8 | दादरा और नगर हवेली | 46 | 46 |
9 | दमन दीव | 21 | 11 |
10 | दिल्ली | 1075 | 956 |
11 | गोवा | 35 | 117 |
12 | गुजरात | 1454 | 1840 |
13 | हरियाणा | 214 | 165 |
14 | हिमाचल प्रदेश | 69 | 72 |
15 | जम्मू और कश्मीर | 284 | 236 |
16 | झारखंड | 103 | 74 |
17 | कर्नाटक | 1238 | 853 |
18 | केरल | 747 | 357 |
19 | लद्दाख | 31 | 25 |
20 | लक्ष्यद्वीप | 3 | 2 |
21 | मध्यप्रदेश | 721 | 308 |
22 | महाराष्ट्र | 4039 | 2848 |
23 | मणिपुर | 20 | 24 |
24 | मेघालया | 69 | 71 |
25 | मिजोरम | 40 | 58 |
26 | नागालेंड | 50 | 25 |
27 | ओडिशा | 222 | 140 |
28 | पुडुचेरी | 57 | 50 |
29 | पंजाब | 348 | 111 |
30 | राजस्थान | 939 | 602 |
31 | सिक्किम | 20 | 57 |
32 | तमिलनाडु | 3595 | 2134 |
33 | तेलंगाना | 815 | 303 |
34 | त्रिपुरा | 73 | 19 |
35 | उत्तर प्रदेश | 2110 | 1512 |
36 | उत्तराखंड | 376 | 423 |
37 | पश्चिप बंगाल | 406 | 340 |
अनुदान
कोविड-19 महामारी के प्रबंधन और रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 2019-20 में राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को 1113.21 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.
सरकार ने जनवरी 2020 से अब तक की अवधि के दौरान आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के आदेश दिए हैं.
कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली पैकेज के तहत केंद्रीय अनुदान के राज्यवार आंकड़ें-
क्र.सं. | वस्तु | मात्रा | मूल्य (करोड़) |
1 | N-95 मास्क | 45909199 | 491.15 |
2 | पीपीई किट | 13222688 | 1963.41 |
3 | वेंटिलेटर | 600963 | 2568.40 |
भारत कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली पैकेज के तहत सहायता में केंद्रीय अनुदान के राज्य-वार आंकड़ें-
क्र.सं. | राज्य और केंद्रशासित के नाम | 2020-21 |
---|---|---|
1 | अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | 9.82 |
2 | आंध्र प्रदेश | 199.87 |
3 | अरूणांचल प्रदेश | 17.11 |
4 | असम | 119.10 |
5 | बिहार | 113.31 |
6 | चंडीगढ़ | 9.39 |
7 | छत्तीसगढ़ | 41.89 |
8 | दादरा और नगर हवेली | 1.77 |
9 | दमन दीव | 1.77 |
10 | दिल्ली | 255.12 |
11 | गोवा | 5.98 |
12 | गुजरात | 170.79 |
13 | हरियाणा | 106.79 |
14 | हिमाचल प्रदेश | 43.97 |
15 | जम्मू और कश्मीर | 143.09 |
16 | झारखंड | 37.95 |
17 | कर्नाटक | 182.15 |
18 | केरल | 309.97 |
19 | लद्दाख | 20.00 |
20 | लक्ष्यद्वीप | 0.22 |
21 | मध्यप्रदेश | 185.39 |
22 | महाराष्ट्र | 393.82 |
23 | मणिपुर | 11.63 |
24 | मेघालया | 10.85 |
25 | मिजोरम | 7.61 |
26 | नागालेंड | 6.77 |
27 | ओडिशा | 65.49 |
28 | पुडुचेरी | 3.06 |
29 | पंजाब | 131.22 |
30 | राजस्थान | 285.01 |
31 | सिक्किम | 5.44 |
32 | तमिलनाडु | 511.64 |
33 | तेलंगाना | 256.89 |
34 | त्रिपुरा | 13.55 |
35 | उत्तर प्रदेश | 334.01 |
36 | उत्तराखंड | 54.98 |
37 | पश्चिप बंगाल | 191.14 |
कुल योग | 4,256.79 |
स्पेशल कोविड सेंटर और हॉस्पिटल
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बड़े कोविड अस्पताल में 1,000 से 10,000 तक आईसोलेशन बेड स्थापित किए हैं. यह अस्थायी रूप में दिल्ली, बिहार (पटना और मुजफ्फरपुर) में स्थापित किए गए हैं.
सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी पैकेज के तहत आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान, राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को 4256.81 करोड़ रुपये के फंड जारी किए गए हैं.
(20 सितंबर 2020 की रिपोर्ट के अनुसार) रसद की आपूर्ति के संदर्भ में राज्यों का समर्थन किया जा रहा है. अब तक 1.42 करोड़ पीपीई किट, 3.45 करोड़ एन -95 मास्क, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन की 10.84 करोड़ टैबलेट, 30,841 वेंटिलेटर और 1,02,400 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति राज्यों / केंद्रशासित प्रदेश / केंद्र सरकार के अस्पतालों में की गई है.
(राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा रिपोर्ट के अनुसार) 22 सितंबर 2020 तक कोरोना उपचार सुविधाओं की राज्यवार जानकारी-