ETV Bharat / bharat

चमोली हिमस्खलन : 15 शव बरामद, मरने वाले सभी झारखंड के मजदूर - भारत-चीन सीमा सुमना-2 पर ग्लेशियर टूटा

चमोली हिमस्खलन में लापता 15 मजदूरों के शव बरामद हो चुके हैं. सभी शवों की शिनाख्त की जा चुकी है. अब शवों को झारखंड भेजने की तैयारी की जा रही है.

chamoli
chamoli
author img

By

Published : Apr 27, 2021, 7:57 PM IST

चमोली : भारत-चीन तिब्बत सीमा पर स्थित सुमना-टू में हुए हिमस्खलन में सेना की रेस्क्यू टीम ने अभी तक 15 शव बरामद किए हैं. सीमा सड़क संगठन ने बीआरओ कैंप सुमना में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी, मजदूरों का जो आंकड़ा दिया है उसके अनुसार अभी तीन और व्यक्ति लापता हैं. शवों को वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से जोशीमठ पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम कर शव बीआरओ को सौंप दिए गए हैं. लापता व्यक्तियों की तलाश में सेना द्वारा लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है.

चमोली डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि अभी तक बरामद हुए सभी शवों की शिनाख्त हो चुकी है. सभी झारखंड के निवासी हैं. हम झारखंड सरकार के संपर्क में हैं. जोशीमठ से वाहनों के जरिए शवों को जौलीग्रांट के लिए भेज दिया गया है.

श्रीनगर में शवों की वार्मिंग की जाएगी.

डीएम ने बताया कि श्रीनगर में शवों की वार्मिंग की जाएगी. शवों को बुधवार को विमान के जरिए जौलीग्रांट से झारखंड के लिए भेजा जाएगा. साथ ही लापता अन्य 3 लोगों को ढूंढने के लिए सुमना में NDRF, SDRF के जवानों द्वारा रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान जारी है. जिन शवों की मंगलवार को शिनाख्त हुई है, उनमें सुनील बारवा पुत्र स्व. नामजन बारवा, निवासी झारखंड और तुरान कंडुलना पुत्र जूनल कंडुलना, निवासी झारखंड के रूप में हुई है.

मृतक मजदूरों के नाम

  • तारनी सिंह पुत्र देव नारायण सिंह निवासी झारखंड.
  • मनोज थांदर पुत्र ऐला थांदर निवासी झारखंड.
  • रोहित सिंह पुत्र राबिन सिंह निवासी झारखंड.
  • नियारन कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना निवासी झारखंड.
  • पॉल कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना निवासी झारखंड.
  • हनूक कंडुलना पुत्र पटरास निवासी झारखंड.
  • साजेन कंडुलना पुत्र जेम्स कंडुलना निवासी झारखंड.
  • मासी दास मार्की पुत्र जॉन मार्की निवासी झारखंड.
  • राहुल कुमार पुत्र गोवर्धन कुंवर निवासी झारखंड.
  • निर्मल सैंदिल पुत्र विलियम सैंदिल निवासी झारखंड.
  • सुखराम मुंडा पुत्र नारायन मुंडा निवासी झारखंड.
  • सर्किल सिंह पुत्र जयराम सिंह निवासी पहरीडीहा जस्टीकर थाना जरमुंडी दुमका, झारखंड.
  • उपेन्द्र सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह निवासी पहरीडीहा जस्टीकर थाना जरमुंडी दुमका, झारखंड.
  • सुनील बारवा पुत्र स्व. नामजन बारवा, निवासी झारखंड.
  • तुरान कंडुलना पुत्र जूनल कंडुलना, निवासी झारखंड.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.