ETV Bharat / state

एक बार फिर सता सकती है ठंड, कई शहरों में तापमान में गिरावट - मौसम लेटेस्ट न्यूज

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

meteorological-department
मौसम का बदला मिजाज
author img

By

Published : Jan 30, 2021, 4:46 PM IST

रायपुरः मौसम विभाग ने प्रदेश के सरगुजा संभाग के कुछ जिलों के लिए शीतलहर कोहरे के लिए 24 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट

तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में तीन से चार डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान में ज्यादा गिरावट बिलासपुर में दर्ज किया गया है. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सरगुजा के अंबिकापुर में दर्ज किया गया है. मौसम में आए बदलाव के कारण फिर से एक बार राजधानी में ठंड का एहसास लोगों को होने लगा है.

पढ़ें- सरगुजा में लौटी ठंड, अलाव का सहारा ले रहे लोग

तापमान में और भी हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है. प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की भी संभावना बन रही है. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को बस्तर संभाग में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.