ETV Bharat / state

पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज, नवंबर महीने में ठंड अधिक होने के आसार

author img

By

Published : Oct 31, 2022, 10:02 AM IST

Cold In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ठंड पड़ना शुरू हो गया है. प्रदेश के जिलों में धीरे धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन प्रदेश में लगातार जारी है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा ऊपरी और मध्य वायुमंडल में आने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग

रायपुर: छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून वापसी (Southwest monsoon withdrawal from Chhattisgarh) के साथ ही प्रदेश के जिलों में धीरे धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. नवंबर के महीने में ठंड के और बढ़ने की संभावना है. रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान प्रदेश के पेंड्रारोड में 12.3 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान राजनांदगांव जिले में 20 डिग्री दर्ज किया गया, जो पेंड्रारोड की तुलना में लगभग 8 डिग्री अधिक है. राजधानी में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड पड़ने लगी है.

यह भी पढ़ें: आदिवासी नृत्य महोत्सव का खुमार: रायपुर पहुंचे विदेशी कलाकारों ने एयरपोर्ट पर किया डांस

छत्तीसगढ़ का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन प्रदेश में लगातार जारी है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा ऊपरी और मध्य वायुमंडल में आने की संभावना है. सोमवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के साथ ही आकाश साफ रहने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है.

प्रदेश के शहरों का तापमान: रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.4 न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, पेंड्रारोड अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, राजनादगांव का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.