रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 138 लोगों की मौत हुई है. और 14,912 नए मरीज मिले हैं. शुक्रवार को एक्टिव केस की संख्या 1,24,303 पहुंच गई है.
![14912 new corona patients found in Chhattisgarh on Friday](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-04-media-bulitine-rtu-7208443_16042021232814_1604f_1618595894_686.jpg)
राजधानी रायपुर में कोरोना बेलगाम
रायपुर में शुक्रवार को 3438 नए मरीज मिले हैं. राजधानी में 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक 10 दिनों का टोटल लॉकडाउन (total lockdown) लागू कर दिया गया है. लॉकडाउन को लेकर प्रशासन ने सख्त पाबंदियां लागू की हैं. फिर भी राजधानी में कोरोना की रफ्तार रूकने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार को 61 मरीजों की इलाज की दौरान मौत हो गई है.
![14912 new corona patients found in Chhattisgarh on Friday](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-04-media-bulitine-rtu-7208443_16042021232814_1604f_1618595894_33.jpg)
11807 लोग शुक्रवार को हुए डिस्चार्ज
पिछले 1 महीने से लगातार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. जहां एक तरफ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. वहीं अच्छी बात यह है कि, कोरोना जैसे महामारी से ठीक होकर अब बड़ी संख्या में लोग घर जा रहे हैं. शुक्रवार को प्रदेशभार में 11807 लोग कोरोना बीमारी से ठीक हो कर घर पहुंचे हैं.
![14912 new corona patients found in Chhattisgarh on Friday](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-04-media-bulitine-rtu-7208443_16042021232814_1604f_1618595894_319.jpg)
जिंदगी की जंग: रायपुर और दुर्ग में महंगी हुई ऑक्सीजन, सिलेंडर के लिए परेशान लोग
दुर्ग में लगातार हालात खराब
दुर्ग में 1995 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. दुर्ग में 6 अप्रैल से लॉकडाउन लागू है. लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हुई है. 8 मरीजों की इलाज की दौरान मौत हो गई.
![14912 new corona patients found in Chhattisgarh on Friday](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-04-media-bulitine-rtu-7208443_16042021232814_1604f_1618595894_370.jpg)
शुक्रवार को प्रदेश में हुए 49,584 कोरोना टेस्ट
प्रदेश में जिस तरह लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है, उसी तरह प्रदेश में कोरोना टेस्ट भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं. शुक्रवार को प्रदेश में 49,584 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें प्रदेश में 14,912 कोरोना मरीज पाए गए.
![14912 new corona patients found in Chhattisgarh on Friday](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-04-media-bulitine-rtu-7208443_16042021232814_1604f_1618595894_740.jpg)
छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार की वजह से प्रदेश के 28 में से 22 जिलों में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से जिलों को 9 करोड़ की राशि आवंटित की गई है. सभी 28 जिलों में राशि का आवंटन किया जाएगा.
![14912 new corona patients found in Chhattisgarh on Friday](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/cg-rpr-04-media-bulitine-rtu-7208443_16042021232814_1604f_1618595894_740.jpg)
16 अप्रैल के आंकड़े-
नए एक्टिव केस | 14,912 |
कुल एक्टिव केस | 1,24,303 |
अबतक कुल पॉजिटिव | 5,16,412 |
शुक्रवार को मौत | 138 |
अबतक कुल मौत | 5580 |
राज्य के टॉप 5 जिले में एक्टिव केस
रायपुर | 24704 |
दुर्ग | 19286 |
राजनांदगांव | 11878 |
बिलासपुर | 8716 |
बलौदाबाजार | 6532 |
लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
तारीख | नए मरीज |
5 अप्रैल | 7302 |
6 अप्रैल | 9921 |
7 अप्रैल | 10310 |
8 अप्रैल | 10652 |
9 अप्रैल | 11447 |
10 अप्रैल | 14098 |
11 अप्रैल | 10,521 |
12 अप्रैल | 13,576 |
13 अप्रैल | 15,121 |
14 अप्रैल | 14,250 |
15 अप्रैल | 15,256 |
15 अप्रैल | 14,912 |