रायपुर: अक्टूबर महीने में छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में हल्की और गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. लेकिन पिछले 4 दिनों से उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा का आगमन प्रदेश में बंद हो गया है. जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है. राजधानी में हल्के बादल छाए रहने के कारण शुक्रवार को दिन के समय हल्की गर्मी भी महसूस की गई. अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद ठंड फिर से बढ़ने लगेगी.
प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है. शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है और सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रायपुर में 16.4 डिग्री दर्ज किया गया है."
Raipur Mandi bhav Today: रायपुर सब्जी मंडी रेट, मौसमी सब्जियां काफी सस्ती
प्रदेश के शहरों का तापमान: शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 14 डिग्री राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया.