रायपुर: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है. अभी मार्च का महीना खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन राजधानी रायपुर का पारा 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पर पहुंच गया है. इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस साल गर्मी कैसी पड़ेगी. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बेमेतरा में 41 डिग्री सेल्सियस है. इसके बाद रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, बलौदाबाजार में 40 डिग्री सेल्सियस है. सबसे कम अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जशपुर में है. यहां का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 40°C | 24°C |
बिलासपुर | 40°C | 22°C |
दुर्ग | 39°C | 24°C |
अंबिकापुर | 37°C | 21°C |
कोरबा | 40°C | 22°C |
बस्तर | 38°C | 23°C |
रायगढ़ | 40°C | 22°C |
बलौदाबाजार | 40°C | 23°C |
राजनांदगांव | 39°C | 24°C |
जशपुर | 35°C | 19°C |
धमतरी | 39°C | 24°C |
महासमुंद | 39°C | 23°C |
बेमेतरा | 41°C | 24°C |