रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गर्मी महसूस की जा रही है. राजधानी रायपुर सहित कई जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. वहीं बिलासपुर में पारा 36 डिग्री पर पहुंच गया है. तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण गर्मी और उमस बढ़ी है. तेज धूप के कारण लोग दिन में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
रायपुर | 35°C | 19°C |
बिलासपुर | 36°C | 19°C |
दुर्ग | 35°C | 19°C |
अंबिकापुर | 32°C | 17°C |
कोरबा | 35°C | 20°C |
बस्तर | 34°C | 20°C |
रायगढ़ | 36°C | 21°C |
बलौदाबाजार | 36°C | 19°C |
राजनांदगांव | 36°C | 19°C |
जशपुर | 31°C | 17°C |
धमतरी | 36°C | 20°C |
महासमुंद | 36°C | 20°C |
बेमेतरा | 36°C | 19°C |