ETV Bharat / state

कवर्धा: कांग्रेस ने किया एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत में कब्जा - कवर्धा नगर पंचायत चुनाव

कवर्धा में नगर पालिका की निर्वाचन प्रक्रिया हुई. इसमें एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत में कांग्रेस ने कब्जा किया है.

Municipality election process concluded in Kawardha
कवर्धा में कांग्रेस का कब्जा
author img

By

Published : Jan 6, 2020, 11:28 PM IST

कवर्धा: जिले में एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन हुआ. जिले के एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में कांग्रेस की 15 साल बाद वापसी हुई है. वहीं पंडरिया नगर पंचायत में जनता कांग्रेस जोगी अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब हुई है. जिले की शहरी सत्ता के भाजपा कहीं भी नहीं रही. कवर्धा नगर पालिका में 27 पार्षदों को शपथ दिलाई गई. वनमंत्री मोहम्मद अकबर विषेश रूप से उपस्थित रहे. शपथ ग्रहण पूरी तरह से औपचारिक रहा.

पहले ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नाम घोषित

शपथ ग्रहण के बाद निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई. इससे पहले भी विधायक कार्यालय में मोहम्मद अकबर ने सभी पार्षदों के सामने अध्यक्ष पद के लिए ऋषि शर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए जमील खान का नाम घोषित किया था.

  • निर्वाचन के दौरान भाजपा से उमंग पांडेय को अध्यक्ष पद के लिए 6 मत मिले जबकि कांग्रेस के ऋषि शर्मा को 21 मत मिले. 2 निर्दलीय का साथ भी कांग्रेस को मिला.
  • सबसे उलटफेर की स्थिति पंडरिया नगर पंचातय में देखने को मिली जहां 15 वार्ड में से 6 कांग्रेस 5 जनता कांग्रेस, 3 भाजपा और एक निर्दलीय पार्षद थे.
  • अध्यक्ष चुनाव में 15 में से 13 पार्षद ही चुनाव में शमिल हुए. भाजपा के दो पार्षद चुनाव में शामिल नहीं हुए.
  • जहां जनता कांग्रेस जोगी के रजीन बाई को 13 में से 7 मत मिले जबकि कांग्रेस को 6 ही मत मिले.
  • इस प्रकार से पंडरिया में जनता कांग्रेस जोगी के रजीन बाई को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.
  • अन्य नगर पंचायतों में पांडातराई में कांग्रेस के फिरोज खान अध्यक्ष और संतोश गोयल उपाध्यक्ष, सहसपुर लेाहारा से उशा श्रीवास अध्यक्ष, आभा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष.
  • पिपरिया से महेन्द्र कुंभकार अध्यक्ष सुनील साहू उपाध्यक्ष, बोडला से सावित्री साहू को अध्यक्ष, संतोष अवस्थी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है.

पढ़ें- जेसीसीजे पार्षद राशि त्रिभुवन महिलांग ने थामा कांग्रेस का हाथ, अध्यक्ष पद के दिया आवेदन

इन नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा रहा. जीत के बाद मोहम्मद अकबर ने इसे जनता की जीत बताया. 1 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्य पर ही जनता ने मुहर लगाकर शहरी सत्ता प्रदान करने की बात कही.

Intro:एंकर-कवर्धा जिले में एक नगर पालिका व पांच नगर पंचायतों में आज नव निर्वाचित पार्शदों का शपथ ग्रहण व अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले के एक नगर पालिका व चार नगर पंचायतों में कांग्रेस की 15 साल बाद वापसी हुई है वहीं पंडरिया नगर पंचायत में जनता कांग्रेस जोगी अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब हुए। जिले की शहरी सत्ता के भाजपा कही भी नहीं रही। कवर्धा नगर पालिका में आज नए 27 पार्शदों को षपथ दिलाया गया, जहां वनमंत्री मो अकबर विषेश रूप से उपस्तिथ रहे। शपथ ग्रहण पूरी तरह से औपचारिक रहा जहां मीडिया को भी आमंत्रित नहीं किया गया था।
Body:कवर्धा में शपथ ग्रहण के बाद निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई। इससे पहले भी विधायक कार्यालय में मो अकबर ने सभी पार्षदों के सामने अध्यक्ष पद के लिए ऋषि शर्मा व उपाध्यक्ष पद के लिए जमील खान का नाम घोषित कर दिय थे। निर्वाचन के दौरान भाजपा से उमंग पांडे को अध्यक्ष पद के लिए 6 मत मिले जबकि कांग्रेस के ऋषि शर्मा को 21 मत मिले। 2 निर्दलीय का साथ भी कांग्रेस को मिला। सबसे उलटफेर की स्थिति पंडरिया नगर पंचातय में देखने को मिली जहां 15 वार्ड में से 6 कांग्रेस 5 जनता कांग्रेस, 3 भाजपा व एक निर्दलीय पार्षद थे।आज हुए अध्यक्ष के चुनाव में 15 में से 13 पार्षद ही चुनाव में शमिल हुए। भाजपा के दो पार्षद चुनाव में शामिल नहीं हुए। जहां जनता कांग्रेस जोगी के रजीन बाई को 13 में से 7 मत मिले जबकि कांग्रेस को 6 ही मत मिले। इस प्रकार से पंडरिया में जनता कांग्रेस जोगी के रजीन बाई को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अन्य नगर पंचायतों में पांडातराई में कांग्रेस के फिरोज खान अध्यक्ष व संतोश गोयल उपाध्यक्ष, सहसपुर लेाहारा से उशा श्रीवास अध्यक्ष व आभा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, पिपरिया से महेन्द्र कुंभकार अध्यक्ष सुनील साहू उपाध्यक्ष, बोडला से सावित्री साहु को अध्यक्ष व संतोश अवस्थी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इन नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा रहा। जीत के बाद मो अकबर ने इसे जनता की जीत बताया साथ ही 1 साल के कार्यकाल में किये गए विकास कार्य पर ही जनता ने मुहर लगाकर शहरी सत्ता प्रदान करने की बात कही।
Conclusion:बाईट-01-रिषि शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा
बाईट-02-मो अकबर, वन परिवहन मंत्री छग शासन
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.