ETV Bharat / bharat

उपचुनाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, कन्हैया भी शामिल

लोक सभा उप चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता कन्हैया कुमार को भी सूची में शामिल किया गया है.

author img

By

Published : Oct 8, 2021, 3:27 PM IST

Updated : Oct 8, 2021, 3:37 PM IST

कन्हैया कुमार कांग्रेस स्टार प्रचारक
कन्हैया कुमार कांग्रेस स्टार प्रचारक

नई दिल्ली : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है. जिन 20 नेताओं की सूची जारी की गई है, ये उपचुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए मतदान की अपील करेंगे. स्टार कैंपेनर की सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शामिल है.

इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भी कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है.

स्टार प्रचारकों की सूची में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, अभिनेता से नेता बने राज बब्बर, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल किया गया है.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

इसके अलावा कांग्रेस ने अभिनेता संजय दत्त को भी स्टार कैंपेनर की सूची में शामिल किया है.

यह भी पढ़ें- बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

इससे पहले भाजपा ने भी 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की.

(एजेंसी इनपुट)

Last Updated : Oct 8, 2021, 3:37 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.