ETV Bharat / state

यूपी में रातें हुईं सर्द, दिन में गर्मी; दीपावली से पहले तापमान में भारी गिरावट के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 7 दिन तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने के आसार.

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : 3 hours ago

Etv Bharat
दीपावली से पहले तापमान में भारी गिरावट के आसार. (Photo Credit; ETV Bharat)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे ठंडक की ओर अग्रसर है. इस बार मानसून लगभग 15 दिन की देरी से गया है, जिसकी वजह से अक्टूबर में अभी तक तापमान में ज्यादा कमी नहीं आई है. मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अक्टूबर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जिससे हल्की गर्मी बरकरार रहेगी. अक्टूबर के लास्ट सप्ताह में तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है.

लखनऊ में बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहे, दिन में तेज धूप खिली. अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई.

न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. मौसम में अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम आर्द्रता 38% रही. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

ताजनगरी आगरा रही सबसे गर्म: बुधवार को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर जिले में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रात के तापमान में हुई कमी: मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रात के तापमान में एक सप्ताह पूर्व की अपेक्षा 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है. फिलहाल रात का तापमान अभी सामान्य के आसपास या सामान्य से एक दो डिग्री सेल्सियस कम है. आने वाले 7 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. हालांकि, इस दौरान एक दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ अथवा घट सकता है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में आई ठंड, यूपी में इंतजार; 5 दिन मौसम में नहीं होगा कोई खास बदलाव, दीपावली बाद देखने को मिलेगी सर्दी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.