ETV Bharat / state

हरियाणा के 10 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, बढ़ सकती है किसानों की मुश्किलें, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल - Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने हरियाणा के दस जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम.

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : 3 hours ago

Rain In Haryana
Rain In Haryana (Etv Bharat)

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा में बारिश (Rain In Haryana) का अलर्ट जारी किया है. ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक हिसार, फतेहाबाद, यमुनानगर, जींद, कैथल, करनाल, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में बारिश की संभावना है. इन दस जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. शनिवार को हरियाणा के सिरसा में 5.0 एमएम, हिसार में 3.8 एमएम और पानीपत में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई.

हरियाणा में इस साल कमजोर रहा मानसून: मौसम विभाग के मुताबिक 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2024 के बीच हरियाणा में 29.3 एमएम बारिश (Rain In Haryana) हुआ है. जो कि सामान्य 8.5 एमएम से 244 प्रतिशत ज्यादा है. इसके अलावा 1 जून से 30 सितंबर 2024 के बीच 619.7 एमएम बारिश हुई है. जो सामान्य 896.5 एमएम से 31 प्रतिशत कम है. इस सीजन कुरुक्षेत्र जिले में सबसे कम और हिसार में सबसे ज्यादा बारिश हुई है.

हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा का अधिकतम तापमान चरखी दादरी में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान करनाल में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है.

बढ़ सकती हैं किसानों की मुश्किलें: मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा. 7 अक्टूबर के बाद से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है. जिससे धान के किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है. क्योंकि धान, कपास, सोयाबीन, मक्का और दाल की फसलों की कटाई का सिलसिला जारी है. अगर बारिश हुई तो सीधा प्रभाव किसानों पर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में गर्मी से हाल बेहाल, बीते चार दिनों में 3.5 डिग्री बढ़ा पारा, 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान - Haryana Mausam update

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.